Get App

Market this week : पीएसयू बैंकों की अगुवाई में बाजार में लौटी तेजी, रुपये में रिकवरी

सप्ताह के दौरान, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 14,703.72 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 20,796.16 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। बीते हफ्ते बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स 1.5 फीसदी चढ़ा। वहीं, बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 4 प्रतिशत की बढ़त हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2024 पर 2:44 PM
Market this week : पीएसयू बैंकों की अगुवाई में बाजार में लौटी तेजी, रुपये में रिकवरी
26 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 6.4 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 4.6 फीसदी और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.5 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में बंद हुए

Market this week : बाजार ने पिछले हफ्ते की सभी गिरावट की भरपाई कर ली और तेजी जारी रखी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण कोई प्रतिकूल भूराजनीतिक स्थिति में सुधार के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, धीमी अमेरिकी ग्रोथ, उच्च महंगाई दर और कंपनियों के मिलेजुले तिमाही नजीतों के बीच ग्लोबल संकेत मिलेजुले रहे। इसके कारण सप्ताह के आखिरी दिन मुनाफावसूली हुई। इस सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 641.83 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 73,730.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 273 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 22,420 पर बंद हुआ।

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 4 प्रतिशत चढ़ा

26 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 4 प्रतिशत की बढ़त हुई। किर्लोस्कर न्यूमेटिक, एस्टर इंडस्ट्रीज, तेजस नेटवर्क्स, एजिस लॉजिस्टिक्स, एमओआईएल, आईनॉक्स विंड एनर्जी, मैगेलैनिक क्लाउड, किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज, बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज, कोचीन शिपयार्ड, स्टर्लिंग और विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, वर्धमान स्पेशल स्टील्स, विम्ता लैब्स, जीएमआर पावर और अर्बन इंफ्रा और टीडी पावर सिस्टम्स ने 20-45 फीसदी की छलांग लगाई।

बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 4 फीसदी की बढ़त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें