Market This week: वीकली आधार पर बाजार ने 04 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में बीते 2 हफ्ते की बढ़त गंवा दी। फाइनेंशियल सेक्टर में बड़ी वीकली गिरावट से बाजार में दबाव रहा। वहीं टैरिफ डेडलाइन से पहले निवेशक बाजार में सतर्क बने रहें। 04 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 626.01 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 83,432.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 176.8 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 25,461 के स्तर पर बंद हुआ।
