Market trend : बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल बाजारों में गिरावट 3 कारणों के चलते हो रही है। पहला कारण है। जापान में हुई दरों में 0.25 फीसदीकी बढ़त। इसके येन कैरी ट्रेड वाले सौदे कटने का डर है। दूसरा कारण है US में नौकरियों के आंकड़ों से मंदी का नया रिस्क पैदा हुआ है। तीसरा कारण इजरायल को लेकर जियोपॉलिटिकल चिंता है। पहले और तीसरे कारण का भारतीय बाजारों पर ज्यादा असर नहीं होगा। दूसरे कारण का IT शेयरों पर सीधा असर होगा। अगर आप निवेशक हैं तो DIP और SIP का फॉर्मूला याद रखें। अगर आप ट्रेडर हैं तो स्क्रीन का सम्मान करें और दोनों तरफ ट्रेड करें। भारतीय बाजार अपने बुल मार्केट से गुजर रहे हैं। ग्लोबल करेक्शन निवेश का शानदार मौका होते हैं। बजट दिन का 24,074 का निचला स्तर बाजार की लक्ष्मण रेखा होगा।
