Trading Strategy: निफ्टी 24200 के ऊपर, बैंक निफ्टी 50000 अंक के आसपास, उछाल में बिकवाली की मिल रही सलाह

Trading Plan: यदि निफ्टी इस स्तर से नीचे आता है, तो 24,000 अंक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि ऊपर की तरफ 24,200-24,300 पर एक तात्कालिक रजिस्टेंस दिख रहा है। यहा बाधा पार होने पर निफ्टी में ऊपर की तरफ 24,500 क लक्ष्य हासिल हो सकता है

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 10:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
INDEX TRADING : क्षितिज गांधी का कहना कि आने वाले सत्रों में बैंक निफ्टी दबाव में कारोबार करेगा, क्योंकि ब्रॉडर चार्ट पर इंडेक्स लोअर हाई बनाता दिख सकता है

Trading Strategy : बाजार में सुस्ती बनी रही और 14 अगस्त को सेंसेक्स -निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। ट्रेडर्स ने छुट्टी से पहले सौदे हल्के किए थे।। निफ्टी 50 इंडेक्स एक और कारोबारी सत्र में 24,100 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा था। अब ये लेवल निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट बन गया है। अगर स्टर टूटता है तो 24,000 के लेवल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 24,200-24,300 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। यह बाधा पार होने पर निफ्टी में 24,500 का लक्ष्य भी हासिल हो सकता।

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक यह क्लोजिंग बेसिस पर 49,700 के स्तर का बचाव करने में कामयाब रहता है। तब तक 50,300-50,500 को जोन में नजर रखनी चाहिए। लेकिन इस स्तर से नीचे जाने पर बिक्री का दबाव बढ़ सकता है।

बुधवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 5 अंक बढ़कर 24,144 पर बंद हुआ था। वहीं, बैंक निफ्टी 105 अंक गिरकर 49,727 पर बंद हुआ था। एनएसई पर 1,546 शेयरों में गिरावट आई थी जबकि 804 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी।


निफ्टी आउटलुक और रणनीति

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी 24,200 - 24,150 के रेंज के आसपास कंसोलीडेट हो रहा है। यहां इसका 40 डे एवरेज भी स्थित है। निफ्टी का संरतना कमजोर बनी हुई है, साथ ही मोमेंटम इंडीकेटर भी निगेटिव क्रॉसओवर दे रहे हैं जो मंदी के रुख का संकेत है। अगर निफ्टी 24,250 - 24,300 के बड़े मूविंग एवरेज की ओर बढ़ता तो इस उछाल को 23,890 - 23,600 के लक्ष्य के लिए बिक्री के अवसर के रूप इस्तेमाल करने की सलाह होगी। ऊपर की ओर 24,300 पर शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस दिख रहा है।

रजिस्टेंस : 24,250, 24,300

सपोर्ट : 23,950, 23,890

रणनीति: 24,300 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23950 - 23800 के लक्ष्य के लिए बेंचें।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी की रणनीति

निफ्टी के 24,400 के शुरुआती रजिस्टेंस लेवल से नीचे कारोबार करने के कारण बाजार का रुझान कमजोर रहने की संभावना है। आगामी सत्रों में निफ्टी 24,000-24,400 की रेंज भीतर कंसोलीडेट होता नजर आ सकता है। हालांकि, 24,000 अंक से नीचे से नीचे जाने पर निफ्टी में बिक्री दबाव बढ़ा सकता है।

रजिस्टेंस : 24,300, 24,500

सपोर्ट : 24,000, 23,900

रणनीति: किसी तेजी में 24,350 के करीब आने पर बेचें। 24,550 से ऊपर स्टॉप-लॉस लगाएं और 24,000 का लक्ष्य रखें।

OLA ELECTRIC Q1: ओला इलेक्ट्रिक का घाटा बढ़ा फिर भी HSBC ने दिया Buy कॉल, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

बैंक निफ्टी - आउटलुक और पोजिशनिंग

शेयरखान के जतिन गेडिया बैंक निफ्टी बाजार में गिरावट का नेतृत्व कर रहा है और सेक्टोरल इंडेक्सों में सबसे कमजोर है। इसने अपने पिछले स्विंग लो को भी तोड़ दिया है। इससे गिरावट जारी रहने की संभावना दिख रही है। 49,600 से नीचे जाने पर इसमें 49,000 - 48,860 की ओर तेज गिरावट आ सकती है।

रजिस्टेंस : 50300-50400

सपोर्ट : 49600-49500

रणनीति: 50,300 पर स्टॉप-लॉस और 49,000 - 48,860 के लक्ष्य के साथ बेचें।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी की सलाह

क्षितिज गांधी का कहना कि आने वाले सत्रों में बैंक निफ्टी दबाव में कारोबार करेगा, क्योंकि ब्रॉडर चार्ट पर इंडेक्स लोअर हाई बनाता दिख सकता है। ऊपरी स्तर पर, बैंक निफ्टी के लिए 50,300-50,600 क्षेत्र में एक बड़ा रजिस्टेंस है, जबकि 49,600 के स्तर से नीचे कोई भी ब्रेक इंडेक्स पर और दबाव डाल सकता है।

रजिस्टेस : 50,300, 50,600

सपोर्ट : 49,600, 49,400

रणनीति: बढ़त पर बैंक निफ्टी को 50,300 के करीब बेचें। 50,600 से ऊपर स्टॉप-लॉस और 49,600 का लक्ष्य रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।