IRB Infra Share Price: थमी 7 दिनों की गिरावट, एक ऐलान पर शेयर बने रॉकेट

IRB Infra Share Price: लगातार सात दिनों की गिरावट के साथ मंगलवार को आईआरबी इंफ्रा के शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। हालांकि फिर कंपनी की तरफ से ऐसा ऐलान हुआ कि इसकी गिरावट थम गई और आज यह 3% से अधिक उछल पड़ा। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 12:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRB Infra के बोर्ड ने इसे अपने नॉन-कोर एसेट्स को मोनेटाइज करने की मंजूरी दी है।

IRB Infra Share Price: हाईवे बनाने वाली आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयरों ने आज जबरदस्त वापसी की। इससे पहले लगातार सात दिनों में यह करीब 10% टूटकर एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 22 सितंबर को एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि फिर कंपनी के बोर्ड ने इसे अपने नॉन-कोर एसेट्स को मोनेटाइज करने की मंजूरी दी तो आज मार्केट खुलने पर शेयर रॉकेट बन गए और 3% से अधिक उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 2.34% की बढ़त के साथ ₹18.40 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.50% उछलकर ₹18.61 तक पहुंच गया था।

कैसी मंजूरी मिली है IRB Infra को?

आईआरबी इंफ्रा ने 22 सितंबर की शाम एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसके बोर्ड ने नॉन-कोर एसेट्स को मोनेटाइज करने की मंजूरी दी है। इसके पास पुणे के ताजे (Taje)और पिंपालोली (Pimpaloli) गांव में आर्यन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए करीब 1,100 एकड़ जमीन है, जिसमें से करीब 350 एकड़ जमीन को चरणबद्ध तरीके से डेवलप करने मोनेटाइज करने की मंजूरी मिली है। इसके अलावा बोर्ड ने मुंबई के चांदीवली गांव में आइडियल रोड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड की करीब 3500 स्क्वेयर मीटर जमीन के एक हिस्से के रीडेवलपमेंट और रीहैबिलेटेशन को भी मंजूरी दी है। कंपनी के सीईओ (कॉरपोरेट) सतिंदर एस राणा के मुताबिक इससे कंपनी पर बिना अतिरिक्त लागत डाले कैश फ्लो बढ़ेगा।


इनके अलावा कंपनी ने एक अलग फाइलिंग में सोलापुर येदेशी टोलवे लिमिटेड और सीजी टोलवे लिमिटेड की 100% शेयर कैपिटल को IRB InvIT फंड को ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर अपडेट दिया। कंपनी का कहना है कि इसे लेकर 22 सितंबर को शेयर पर्चेज एग्रीमेंट और इससे जुड़े कुछ और एग्रीमेंट्स किए गए।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

आईआरबी इंफ्रा के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 21 मई 2026 को बीएसई पर यह ₹23.94 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से चार ही महीने में यह 25.06% टूटकर एक कारोबारी दिन पहले 22 सितंबर 2026 को ₹17.94 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Hero Motors IPO Listing: 2% डिस्काउंट पर लिस्ट ₹84 का शेयर, हीरो मोटर्स ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।