Shoppers Stop Share Price: Q2 रिजल्ट से एक दिन पहले दिखी तूफानी तेजी, शेयर 15% तक भागा

Shoppers Stop Share Price: जून 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा 14.25 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,291.41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 1:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Shoppers Stop ने जून तिमाही के दौरान 8 नए स्टोर खोले।

फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स की जानीमानी रिटेलर शॉपर्स स्टॉप के शेयरों में 15 अक्टूबर को बंपर खरीद हो रही है। दिन में शेयर बीएसई पर पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 15 प्रतिशत तक उछलकर 430.95 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शॉपर्स स्टॉप 16 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है। नतीजों से पहले जमकर शेयर खरीद हो रही है।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा 14.25 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले समान तिमाही में घाटा 15.74 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,291.41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, जो जून 2025 तिमाही में 1,161.08 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में खोले 8 नए स्टोर


जून 2026 तिमाही में शॉपर्स स्टॉप के कुल खर्च एक साल पहले के मुकाबले 10.38 प्रतिशत बढ़कर 1,315.86 करोड़ रुपये के रहे थे। तिमाही के दौरान कंपनी ने 8 नए स्टोर खोले। इनमें से 2 डिपार्टमेंट स्टोर, 4 ब्यूटी स्टोर और बाकी 2 इसके किफायती रिटेल फॉर्मेट INTUN थे।

Bajaj Consumer Care Share Price: मुनाफे में 66% का बंपर उछाल, फिर भी शेयर धड़ाम; 9% टूटा

Shoppers Stop का शेयर 6 महीनों में 37 प्रतिशत चढ़ा

शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शॉपर्स स्टॉप में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 66.06 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 37 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 541.70 रुपये और एडजस्टेड लो 267 रुपये है। अगस्त महीने में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'होल्ड' रेटिंग के साथ 465 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। 16 अक्टूबर को शॉपर्स स्टॉप के अलावा और 30 कंपनियां अपने तिमाही और छमाही नतीजे जारी करेंगी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।