Muhurat trading 2026: एनएसई-बीएसई पर दिवाली को होगी स्पेशल ट्रेडिंग, जानिए कब खुलेंगे बाजार

BSE और NSE में मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर यानी रविवार को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग निवेश शुरू करने के लिए शुभ मौका माना जाता है। इसके साथ ही नया हिंदू वर्ष शुरू होता है। हर साल दिवाली के मौके पर शेयर बाजारों में मुहूर्त ट्रेडिंग का सत्र आयोजित होता है

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 4:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
7 नवंबर यानी शनिवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। रविवार यानी 8 नवंबर को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे।

शेयर बाजारों में दिवाली के दिन स्पेशल ट्रेडिंग होगी। हर साल दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। बीएसई और एनएसई ने इस स्पेशल ट्रेडिंग के समय के बारे में बताया है। इस बार 8 नवंबर यानी रविवार को दिवाली है। रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं। लेकिन, मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए रविवार को बाजार खुलेंगे।

मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार खुलने का समय

BSE और NSE में मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर यानी रविवार को दोपहर बाद 2:20 से 3:30 के बीच होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग को निवेश शुरू करने के लिए शुभ मौका माना जाता है। इसके साथ ही नया हिंदू वर्ष शुरू होता है। हर साल दिवाली के मौके पर शेयर बाजारों में मुहूर्त ट्रेडिंग का सत्र आयोजित होता है। ट्रेडर्स लक्ष्मी-गणेश की पूजा भी करते हैं।


-प्री-सेशन का आयोजन दोपहर बाद 2:05 से 2:20 बजे के बीच होगा।

-ब्लॉक डील का समय दोपहर बाद 1:50 से 2:05 के बीच होगा।

-क्लोजिंग सेशन (नॉन-सीएएस) 3:30 से 3:50 के बीच होगा।

-क्लोजिंग सेशन (CAS) 3:35 से 3:50 के बीच होगा।

-पोस्ट-क्लोजिंग सेशन 3:50 से 4 बजे के बीच होगा।

7 नवंबर शनिवार को बीएसई-एनएसई बंद रहेंगे

7 नवंबर यानी शनिवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। रविवार यानी 8 नवंबर को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे। सोमवार यानी 9 नवंबर को शेयर बाजारों में सामान्य कामकाज होगा। 10 नवंबर यानी मंगलवार को दिवाली-बलिप्रतिपदा पर बीएसई और एनएसई दोनों बंद रहेंगे। इस महीने 24 तारीख यानी मंगलवार को भी शेयर बाजारों में प्रकाश गुरुपर्व की छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजारों के बुरे दिन खत्म, दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने बताई इसकी 3 वजह

दिवाली से पहले बाजार में लौटी रौनक

लंबे समय बाद शेयर बाजारों में रौनक लौटी है। 5 नवंबर को लगातार छठे सत्र शेयर बाजार चढ़कर बंद हुए। अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शंस के नतीजों से ईरान के साथ लड़ाई खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इससे शेयर बाजारों में 5 नवंबर को जबर्दस्त तेजी आई। निफ्टी 2.40 फीसदी यानी 576 अंक चढ़कर 24,536 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 2.60 अंक यानी 2008 अंक के उछाल के साथ 79,310 पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।