Bajaj Consumer Care Share Price: मुनाफे में 66% का बंपर उछाल, फिर भी शेयर धड़ाम; 9% टूटा

Bajaj Consumer Care Share Price: कंपनी हेयर केयर, स्किन केयर और हाइजीन सेगमेंट में प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। घरेलू कारोबार लगातार मजबूत ग्रोथ दिखा रहा है। सितंबर तिमाही में EBITDA 71 प्रतिशत बढ़कर 82 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bajaj Consumer Care अगस्त 2010 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

FMCG कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर के शेयरहोल्डर्स 15 अक्टूबर को जबरदस्त घाटे में हैं। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद शेयर में बिकवाली का भारी दबाव है। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक टूटकर 471.50 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 6200 करोड़ रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि सितंबर 2026 तिमाही में उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 65.9 प्रतिशत बढ़कर 70.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 42.28 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 25 प्रतिशत बढ़कर 332.83 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 265.26 करोड़ रुपये था। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी के कुल खर्च सालाना आधार पर 14.87 प्रतिशत बढ़कर 254.67 करोड़ रुपये के रहे। ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) 71 प्रतिशत बढ़कर 82 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान ​तिमाही में 48 करोड़ रुपये थी। EBITDA मार्जिन बढ़कर 24.7 प्रतिशत हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 18.1 प्रतिशत था।

Bajaj Consumer Care अगस्त 2010 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। कंपनी हेयर केयर, स्किन केयर और हाइजीन सेगमेंट में प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। बजाज आल्मंड ड्रॉप्स, बजाज ब्राह्मी आम्ला, बजाज सरसों तेल, बजाज 100% कोकोनट ऑयल, बजाज आंवला एलोवेरा, बजाज गुलाब जल इसी कंपनी के प्रोडक्ट हैं।


घरेलू कारोबार में तेजी बरकरार

कंपनी ने बताया कि उसका घरेलू कारोबार लगातार मजबूत ग्रोथ दिखा रहा है। सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही, दोनों में ही रेवेन्यू में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस ग्रोथ को यूनिट वॉल्यूम में डबल डिजिट की मजबूत बढ़ोतरी का सहारा मिला। अंतरराष्ट्रीय कारोबार बजाज कंज्यूमर के औसत की तुलना में काफी तेजी से बढ़ा।

IDBI Bank Share Price: कनाडा की कंपनी खरीदेगी 61% हिस्सा, लगी मोहर; जोरदार सेलिंग से शेयर 8% लुढ़का

Bajaj Consumer Care ने 2 साल में पैसे किए डबल

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 78 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 2 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। वहीं 3 महीनों में कीमत 16 प्रतिशत नीचे आई है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 42.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 691.15 रुपये और एडजस्टेड लो 242.80 रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।