Market Trend : आज भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट चाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 23900 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में हिंडाल्को,इटरनल,टाटा स्टील,एनटीपीसी और पावर ग्रिड कॉर्प शामिल हैं। वहीं कोल इंडिया,ओएनजीसी,आईटीसी,एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लाइफ में गिरावट देखी जा रही है। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो पावर,कैपिटल गुड्स,रियल्टी और मेटल इंडेक्स में 1% की बढ़त है। जबकि IT,प्राइवेट बैंक,एनर्जी और ऑयल व गैस सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है। Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24031-24091/24123 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24185-24211/24267 पर है। इसके लिए पहला बेस 23777-23831 पर और बड़ा बेस 23690-23734 पर है। नई सीरीज की शुरुआत हुई है। रोलओर करीब 70% रहा है। FIIs के नेट शॉर्ट 1.53 लाख रहे हैं। US हैंडओर थोड़ा कमजोर रहा है। जियोपोलिटिकल तनाव बढ़ने और क्रूड में हल्की तेजी से चिंता है। निफ्टी 24000 और 50DEMA के ऊपर नहीं टिका है। 24000-24100-24200 पर कॉल राइटर्स हैं। 24000-23900-23800 पर पुट राइटिंग हुई है। 20DEMA अब बेस-2 करीब है। आमतौर पर नई सीरीज का पहला दिन मजबूत काउंटर ट्रेंड मूव देता है। आज दो स्थितियां संभव है। पहला,निफ्टी पहले बेस बनाए,इसके लिए 20DEMA सबसे अहम सपोर्ट है। इसलिए बेस-1 पर CONTROLLED DIP मिले तो गिरावट में खरीदारी की सलाह है। लेकिन क्रूड और रुपए की चाल पर नजर रखें। अगर बेस-1 टूटा तो नीचे बेस-2 की ओर गिरावट बढ़ेगी, सबसे बड़ा OI 23500 पर है। दूसरी स्थिति,निफ्टी में मजबूती आए और 24000-24031 को पार करे,तब 24091-24123 तक स्विंग संभव है। 24091-123 पर सौदों को चेक करें,अगर पार हुआ तो रजिस्टेंस-1 का रास्ता खुलेगा।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55367-55539 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55678-55831/56080 पर है। इसके लिए पहला बेस 54877-54931 पर और बड़ा बेस 54512-54621 पर है। रेट सेंसेटिव,बैंक और फाइनेंस स्पेस में कल सतर्क मूड दिखा। जियोपोलिटिकल और कच्चे तेल से सेंटीमेंट थोड़ा दबाव में हैं। 54531 पार नहीं कर पाया,लेकिन 55000 ऑप्शन राइटर्स बेस भी नहीं टूटा। 55500 पर कमजोर कॉल राइटिंग, 56000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग हुई है। 20DEMA भी 55500-55550 के आसपास है,यानी ऊपर बड़ा रजिस्टेंस क्लस्टर मौजूद है। सबसे बड़ा पुट राइटर्स का जोन 54000 पर है,ये लेवल 20DEMA से करीब 500 प्वाइंट नीचे है। बेस-1 होल्ड किया तो सीमित गिरावट में खरीदें, 55367 के ऊपर और मजबूती में 55539 संभव है। 55539 पार होते ही बैंक निफ्टी में 55678-831-56080 संभव है। लेकिन बेस-1 टूटने पर प्रेशर बढ़ेगा और प्राइस कंफर्मेशन के लिए बेस-2 यानी 20DEMA तक DIP संभव है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। आज इनको हिंदुस्तान जिंक और इंडसइंड बैंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। हिंदुस्तान जिंक में इनकी 660 रुपए के टारगेट के लिए 636 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। वहीं, इंडसइंड बैंक में इनकी 960 रुपए के टारगेट के लिए 920 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।