Market Trend : आज भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट चाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 23900 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में हिंडाल्को,इटरनल,टाटा स्टील,एनटीपीसी और पावर ग्रिड कॉर्प शामिल हैं। वहीं कोल इंडिया,ओएनजीसी,आईटीसी,एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लाइफ में गिरावट देखी जा रही है। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो पावर,कैपिटल गुड्स,रियल्टी और मेटल इंडेक्स में 1% की बढ़त है। जबकि IT,प्राइवेट बैंक,एनर्जी और ऑयल व गैस सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है। Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
