Market Trend : मार्केट में रिकवरी की कोशिश हो रही नाकाम, कमजोर बाजार में भी इन शेयरों में दिख रहा दम

Market Trend :रियल्टी, तेल-गैस और कैपिटल मार्केट शेयरों में दबाव है। तीनों इंडेक्स 0.50 फीसदी ज्यादा नीचे हैं। लेकिन चुनिंदा IT, FMCG और फार्मा शेयरों में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी आई है। 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों की मंजूरी से डिफेंस शेयरों में जोश है

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 57389-57539 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 57671-57789 पर है। इसके लिए पहला बेस 56910-57014 पर और बड़ा बेस 56619-56769 पर है

Market Trend : बाजार में निचले स्तरों से हल्की रिकवरी की कोशिश दिखी है लेकिन US में रेट हाइक का डर और क्रूड और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार सहमा हुआ है। निफ्टी 23700 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी ने भी 57000 का लेवल तोड़ दिया है। लेकिन मिडकैप शेयरों में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। रियल्टी, तेल-गैस और कैपिटल मार्केट शेयरों में दबाव है। तीनों इंडेक्स 0.50 फीसदी ज्यादा नीचे हैं। लेकिन चुनिंदा IT, FMCG और फार्मा शेयरों में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी आई है।

1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों की मंजूरी से डिफेंस शेयरों में जोश है। निफ्टी की डिफेंस इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है। 3 फीसदी की मजबूती के साथ BEL निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है तो वहीं HAL 4 परसेंट उछला है।

मेटल शेयरों में आज जोरदार चमक है। मेटल इंडेक्स करीब एक पसेंट ऊपर है। कॉपर की कीमतें लाइफ हाई पर पहुंचने से हिंदुस्तान कॉपर 5 परसेंट भागा है। उधर जिंक कीमतों में उछाल से हिंदुस्तान जिंक और वेदांता भी चले हैं।


निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23862-23916 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23988-24040/24093 पर है। इसके लिए पहला बेस 23681-23723 पर और बड़ा बेस 23587/23631-23671 पर है। कल US बाजार बंद थे, कच्चा तेल और बॉन्ड यील्ड अभी भी ऊपर हैं। FII ने कैश में खरीदारी की, लेकिन इंडेक्स में जमकर बिकवाली की। निफ्टी और बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में में भी FIIs ने बिकवाली की। आज एक्सपायरी दिन है। इसलिए बाजार की चाल थोड़ी अलग रहेगी। 23800-23900-24000 पर भारी कॉल शॉर्ट हुए हैं। 23700-23600-23500 पर पुट राइटिंग हुई है। 23800 के नीचे ब्रेकडाउन,लेकिन एक्सपायरी का दिन थोड़ा अलग है।

फिलहाल बेस-1 और रेजिस्टेंस-1 के बीच रेंस संभव है। अगर बेस-1 होल्ड किया तो दिन के दौरान रिवर्सल की उम्मीद है। 23862-916 पर रिवर्सल रुक सकता है। फिर रेजिस्टेंस-1 पर निकलें या बिकवाली करें। फिलहाल रेजिस्टेंस-1 और बेस-1 रेंज पर फोकस करें। अगर यह रेंज टूटा तो नीचे बेस-2 भी दिख सकता है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 57389-57539 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 57671-57789 पर है। इसके लिए पहला बेस 56910-57014 पर और बड़ा बेस 56619-56769 पर है। सब कुछ विपरीत होने पर भी बैंक निफ्टी 57000 के ऊपर अब भी मजबूत है। कल क्रूड 97.50 के करीब पहुंचा, फिर भी 100 DEMA और 57000 कायम है। सिर्फ बेस-1 टूटने पर बेस-2 (200DEMA) खुलेगा। नहीं तो बेस-1 के ऊपर गिरावट खरीदारों के पक्ष में होगा। बेस-1 होल्ड किया तो रेजिस्टेंस-1 तक रिवर्सल मुमकिन है। रेजिस्टेंस-1 EXIT और शॉर्ट का जोन (10-20 DEMA + कॉल) है। 57539 के ऊपर टिके तो 200-300 अंक की और तेजी संभव है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी अपोलो हॉस्पिटल्स में 8760 रुपए के आसपास,8691 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 8869 रुपए के टारगेट के लिए और CDSL में 1414 रुपए के आसपास, 1397 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,1443 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Market Insight : मजबूत फंडामेंटल वाले लार्ज-कैप शेयरों में आ सकती है तेजी, बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड वाले शेयरों पर रहे नजर - वी के विजय कुमार

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।