Market Trend : बुधवार, 29 जुलाई को अगस्त एक्सपायरी सीरीज़ के पहले दिन,निफ्टी गैप-अप के साथ खुला और पूरे सेशन के दौरान लगातार ऊपर चढ़ता रहा। कारोबार के अंत में यह 1.10% की बढ़त के साथ 24,250 पर बंद हुआ। 24 जुलाई को बने 23,606 के लो से निफ्टी में 244 अंकों की बढ़त हुई है। निफ्टी कल अपने 20, 50 और 100 डे EMA से काफी ऊपर बंद हुआ। इससे यह संकेत मिलता है कि शॉर्ट-टर्म प्राइस स्ट्रक्चर में काफी सुधार हुआ है। RSI ऊपर की ओर बढ़ने लगा है, जो बुलिश मोमेंटम में लगातार बढ़ोतरी का संकेत। इसके अलावा,ADX इंडिकेटर पर DI+ ने DI- को पार कर लिया है,जिससे पता चलता है कि खरीदारी करने वाले मंदड़ियों पर हावी होने लगे हैं।
एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 24360-24400 के जोन में तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है,जो 200 डे EMA के आसपास स्थित है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकता है, तो यह 24550 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 24700 तक बढ़ सकता है। नीचे की तरफ,निफ्टी के लिए 24130-24100 के जोन में तत्काल सपोर्ट है,जो 100 डे EMA के आसपास है।
मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार में कल का सेशन काफी अच्छा रहा। निफ्टी 24,000 के ऊपर टिका रहा और 24,250 के आसपास की क्लोजिंग देखने को मिली। बाजार में शॉर्ट कवरिंग का भी साफ रुझान है। काफी स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। कम निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक दोनों ने ही मार्केट को सपोर्ट किया। मार्केट मोमेंटम में है। निफ्टी के लिए एक शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस 24,370-24,400 के आसपास है। आज निफ्टी के लिए 24,400 का लेवल एक रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है। जहां तक सपोर्ट की बात है तो निफ्टी के लिए 24,000 से 24050 का अच्छा सपोर्ट है। ऐसे में जिस हिसाब से मोमेंटम है उसे देखते हुए गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रेटजी रखनी चाहिए। निफ्टी जब तक 24,000 के लेवल के ऊपर है तब तक मार्केट में गिरावट पर खरीदारी करें। निफ्टी में 24,350-24,400 तक के लेवल्स आने चाहिए।
बैंक निफ्टी की बात करें तो कल यह एक अंडर परफॉर्मर रहा है। पिछले कुछ दिनों से निफ्टी आईटी चल रहा है। ऐसे में बैंक निफ्टी में सुस्त मोमेंटम नजर आ रहा है। लेकिन ऐसी लग रहा है कि बैंक निफ्टी अब एक कैच अप रैली दिखा सकता है। 56700 के स्टॉप लॉस के साथ बैंक निफ्टी को भी डिप में बॉय करके चल सकते हैं। बैंक निफ्टी में 57,500 और 57,7700 को दो टारगेट्स आ सकते हैं।
अरुण कुमार मंत्री की टॉप पिक्स
अरुण कुमार मंत्री ने आज के लिए दो स्टॉक्स चुने हैं। ये दोनों ही दिग्गज स्टॉक है और दोनों में मोमेंटम भी काफी पॉजिटिव है। इनका पहला स्टॉक है ट्रेंट, जिसमें खरीदारी की सलाह है। इस शेयर में एक्सीलेंट ब्रेकआउट देखने को मिला है। काफी दिनों के बाद इसने अपने हालिया हाई को पार किया है। ट्रेंट में कोई गिरावट आने पर 2990 रुपए के आसपास खरीदारी करें। 2949 रुपए पर स्टॉप लॉस सेट करें। पोजीशनल बेसिस पर इस स्टॉक में 3092 रुपए तक के टारगेट आ सकते हैं।
इनका दूसरा पसंदीदी स्टॉक भी एक बॉटम फिशिंग वाला कैंडिडेट है। हिंडल्को में खरीदारी की सलाह है। इस शेयर में एक अच्छे डाउन ट्रेंड के बाद रिवर्सल के संकेत नजर आ रहे हैं। इसमें 960 रुपए के आसपास खरीदारी करें, 949 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं। इस शेयर में 982 रुपए तक के टारगेट आ सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।