Market View : भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Market View : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24336-24369/24410 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24467-24488/24539 पर है। इसके लिए पहला बेस 24128-24171 पर और बड़ा बेस 24033-24080 पर है। कल सीरीज के पहले दिन दमदार तेजी देखने को मिली थी। इस तेजी में सभी सेक्टर्स ने साथ दिया था

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 8:01 AM
Market View : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 57366-57524 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 57689-57774/57913 पर है। इसके लिए पहला बेस 56660-56810 पर और बड़ा बेस 56454-56510 पर है

Market View : सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए मिलेजुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। क्रूड में उछाल के बावजूद गिफ्ट निफ्टी में नरमी है। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 8000 करोड़ की खरीदारी की है। इंडेक्स में FIIs ने करीब 11000 नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट भी कवर किए हैं। US FED ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। अमेरिका में दरें 3.5 से 3.75 फीसदी की रेंज में बरकरार रखी गई हैं। हालांकि, 3 सदस्य दरों में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी के पक्ष में नजर आए। ऐसे में आज क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति? आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24336-24369/24410 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24467-24488/24539 पर है। इसके लिए पहला बेस 24128-24171 पर और बड़ा बेस 24033-24080 पर है। कल सीरीज के पहले दिन दमदार तेजी देखने को मिली थी। इस तेजी में सभी सेक्टर्स ने साथ दिया था। मेटल सबसे मजबूत सेक्टर रहा और सरप्राइज पैकेज साबित हुआ। FIIs की कैश खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग हुई,पुट शॉर्ट-लॉन्ग बने।


आज ग्लोबल संकेत कमजोर हैं। कच्चे तेल और ट्रंप की चेतावनी से दबाव बना है। नैस्डैक की कमजोरी भारत के लिए कुछ हद तक राहत की बात है। लेकिन कच्चे तेल की तेजी खासकर बैंकिंग के लिए चिंता की बात है। 24500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 24200-24100 पर पुट राइटिंग हुई है। बेस-1 जब तक कायम रहेगा तब तक गिरावट में खरीदारी की रणनीति बेहतर रहेगी। रेजिस्टेंस-1 कठिन है। यहां 200 DEMA, 24369-24410 पर सौदे देखें। 24410 के ऊपर टिकने पर रेजिस्टेंस-2 तक का स्विंग मिल सकता है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 57366-57524 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 57689-57774/57913 पर है। इसके लिए पहला बेस 56660-56810 पर और बड़ा बेस 56454-56510 पर है। बैंक निफ्टी में कल अच्छी तेजी रही,लेकिन बढ़त तय दायरे के भीतर ही रही। दिन का हाई 20 DEMA के आसपास बना,वहीं रुकावट भी देखने को मिली। HDFC बैंक ने 1730-1740 का मंथली बेस बचाया,जिससे रिकवरी को सहारा मिला। कच्चे तेल की तेजी आज थोड़ा निगेटिव फैक्टर है,शुरुआती कारोबार पर फोकस रहेगा। 57000 पर कॉल-पुट सबसे ज्यादा है, इसलिए रेजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज संभव है। बेस-1 तक गिरावट की रणनीति,रेजिस्टेंस-1 पर निकलें, 57524 ऊपर ब्रेकआउट संभव है। 56660 के नीचे कमजोरी बढ़े तो जबरदस्ती खरीदारी करने से बचें।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री। इनकी आज ट्रेंट में 2990 रुपए के आसपास, 3092 रुपए के टारगेट के लिए, 2949 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। वहीं, एक्साइड इंडस्ट्रीज में इनकी 435 रुपए के आसपास, 448 रुपए के टारगेट के लिए, 428 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

 

US FED ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव,फेड चेयरमैन ने कहा "महंगाई के खिलाफ लंबी और मुश्किल होगी लड़ाई"

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।