Market Trend : बाजार में लगातार चौथे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23400 के करीब कारोबार कर रहा है। RIL, ICICI BANK, HDFC BANK और सनफार्मा ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी बैंक भी हरे निशान में है। लेकिन मिडकैप पर थोड़ा दबाव है। स्मॉलकैप बिल्कुल फ्लैट है। वहीं INDIA VIX में करीब दो फीसदी का उछाल है। फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। फार्मा में मैनकाइंड और ग्लेनमार्क वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही FMCG और रियल्टी में भी रौनक है। लेकिन कैपिटल मार्केट और IT में दबाव है। दोनों इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।
