Market Trend :डॉलर-रुपए का सेटअप बाजार के खिलाफ, जानिए इस माहौल में भी इंडेक्स और शेयरों में कहां हो सकती है कमाई

Market Trend : हमारे लिए डॉलर-रुपए का सेटअप बाजार के खिलाफ है। फार्मा और IT से थोड़ा सपोर्ट मिला है। कल निफ्टी IT 20DEMA के ऊपर बंद हुआ,आगे भी IT से सपोर्ट संभव है। रिलायंस पर प्रेशर है। ऊपर की ओर 23711 पार होने पर 23744-23813 तक छोटे ट्रेड मिलने की उम्मीद है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement
Nifty View : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23711-23744 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23813-23841 पर है

Market Trend : ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी नरमी देखने को मिल रही है। उधर अमेरिका में 30 साल की बॉन्ड यील्ड के 19 साल की ऊंचाई पर पहुंचने से US के बाजारों में कल गिरावट दिखी। डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसला वहीं, नैस्डैक भी करीब एक परसेंट नीचे बंद हुआ। उधर अमेरिकी राष्ट्पति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद जताते हुए कहा है ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा है कि बातचीत काफी आगे बढ़ी है। इस बीच उधर ईरान के विदेश मंत्रालय ने दोबारा युद्ध शुरू होने पर चौंकाने वाले जवाबी हमले की चेतावनी दी है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज क्या हो रणनीति

ऐसे में आज क्या हो बाजार में रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23711-23744 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23813-23841 पर है। इसके लिए पहला बेस 23463-23523 पर और बड़ा बेस 23260/23390-23410 पर है। कल शुरू में 23710 के रजिस्टेंस-1 पार होते ही 23766-23778 तक ऊपर स्विंग मिला। एक्सपायरी जोन में रहा, 10DEMA पार नहीं हुआ, FII की फिर कैश में बिकवाली हुई। FII की इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली,इन्होंने शॉर्ट बढ़ाए,नेट शॉर्ट बढ़कर 2.16 लाख पर आ गया है। कच्चे तेल में अभी भी तेजी,उधर अमेरिकी बाजारों का हैंडओवर निगेटिव रहा।


हमारे लिए डॉलर-रुपए का सेटअप बाजार के खिलाफ है। फार्मा और IT से थोड़ा सपोर्ट मिला है। कल निफ्टी IT 20DEMA के ऊपर बंद हुआ,आगे भी IT से सपोर्ट संभव है। रिलायंस पर प्रेशर है। ऊपर की ओर 23711 पार होने पर 23744-23813 तक छोटे ट्रेड मिलने की उम्मीद है। 23813-23841 बड़ा सप्लाई जोन होगा। शुरुआती रेंज 23711-23523 के बीच संभव है। 23523-23463 के ऊपर रहने तक रिवर्सल की संभावना बनी रहेगी। लेकिन 23463-23410-23390 के नीचे ब्रेकडाउन में तेज गिरावट आ सकती है। 23390 के नीचे जाने पर 23260-23150-23080 जोन दिख सकता है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53844-54189 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54415-54564 पर है। इसके लिए पहला बेस 52931-53080 पर और बड़ा बेस 52379/52503-52722 पर है। रजिस्टेंस-1 के नीचे में 'SELL ON RISE'रणनीति फिर से काम आई। कच्चा तेल और रुपया अब भी खिलाफ हैं। SBI में कल थोड़ी स्थिरता थी। 54000 सबसे बड़ा कॉल राइटर्स का जोन रहा, ऊपर 54200 पर FALLING 10DEMA बड़ी बाधा है।

रजिस्टेंस-1 के करीब अब भी शॉर्ट करने के लिए बेहतर लेवल मिलेगा। बेस-1 पर शॉर्ट सौदों को चेक करें,यह रिवर्सल के लिए अहम जोन होगा। लेकिन 52931 टूटने पर नीचे बेस-2 तक जाने का रिस्क बन सकता है। 54189-54210 के ऊपर ही शॉर्ट कवरिंग और मजबूती के संकेत मिलेंगे।

आज की दो टॉप ट्रेडिंग पिक्स

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। आज के लिए उन्होंने दो स्टॉक्स सुझाए है, इनमें से एक लॉन्ग और एक शॉर्ट कॉल है। लॉन्ग के लिए उन्होंने मणप्पुरम फाइनेंस को चुना है। इसका बेसिकली चार्ट स्ट्रक्चर पॉजिटिव है। करीब 8-10 दिन से इसमें एक साइडवेज मूवमेंट देखने को मिला है। लेकिन इस साइडवेज मूव में भी इसमें स्ट्रेंथ है। अभी यह स्टॉक 315 रुपए के नीचे दिख रहा। इस स्टॉक में 320 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। स्टॉप होगा 312 रुपए का। लेकिन इसमें अभी ज्यादा अग्रेसिव खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। हो सकता है यह आपको आगे और अच्छे भाव पर मिले।

प्रकाश गाबा की अगली पसंद है इंडिगो यानी इंटरग्लोब एविएशन। यह बिकवाली का सौदा है। इंडिगो में थकान नजर आ रही है। इसका चार्ट स्ट्रक्चर कमजोर नजर आ रहा है। यह शेयर अभी 4224 रुपए के आसपास दिख रहा है। यह गिरावट 4150 रुपए तक बढ़ सकती है। ऐसे में इस शेयर में 4258 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली की सलाह होगी।

 

Market cues : 23800 के ऊपर जाने पर निफ्टी में 24000 और उसके बाद 24300 का लेवल मुमकिन

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।