Market Trend : ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी नरमी देखने को मिल रही है। उधर अमेरिका में 30 साल की बॉन्ड यील्ड के 19 साल की ऊंचाई पर पहुंचने से US के बाजारों में कल गिरावट दिखी। डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसला वहीं, नैस्डैक भी करीब एक परसेंट नीचे बंद हुआ। उधर अमेरिकी राष्ट्पति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद जताते हुए कहा है ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा है कि बातचीत काफी आगे बढ़ी है। इस बीच उधर ईरान के विदेश मंत्रालय ने दोबारा युद्ध शुरू होने पर चौंकाने वाले जवाबी हमले की चेतावनी दी है।
