Market trend : बाजार पर फिर हावी हुआ मध्यपूर्व संकट का डर, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?
Market trend : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच,9 अप्रैल को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। निफ्टी 23900 के नीचे खुला। फिलहाल सेंसेक्स 425 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,137 और निफ्टी 70.40 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,926 के आसपास दिख रहा है
Trading plan: टेक्निकल नज़रिए से देखें तो,Nifty अब 24,000–24,100 के अहम रेजिस्टेंस ज़ोन के आस-पास घूम रहा है। अगर यह इस ज़ोन के ऊपर टिका रहता है तो तेज़ी बढ़कर 24,300 तक जा सकती है। लेकिन अगर यह इस स्तर को बनाए रखने में नाकाम रहता है तो बाज़ार में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है
Market trend : ईरान-US के बीच सीजफायर पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। इजरायल का लेबनान पर भयानक हमला हुआ है। इस हमले में 250 मौतें हुई हैं। इससे भड़के ईरान ने स्टेट ऑफ हॉर्मूज फिर से बंद करते हुए कहा है कि युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन हुआ अगर स्टेट ऑफ हॉर्मूज से बिना इजाजत कोई जहाज गुजरा तो उड़ा देंगे। इस सीजफायर के खतरे में पड़ने से बाजारों में फिर घबराहट शुरू हो गई है। गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। एशिया में भी नरमी है। डाओ फ्यूचर्स में भी कमजोरी है। हालांकि कल US मार्केट में जोरदार तेजी दिखी थी। डाओ जोंस और नैस्डैक में करीब 3 फीसदी का उछाल दिखा था।
भारतीय बाजारों की बात करें तो मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच,9 अप्रैल को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 23900 के नीचे खुला। फिलहाल सेंसेक्स 425 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,137 और निफ्टी 70.40 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,926 के आसपास दिख रहा है।
निफ्टी में बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में NTPC,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,Max Healthcare,Bajaj Auto और Hindalco शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में Bajaj Finance,Shriram Finance,Adani Ports,Infosys और M&M शामिल है।
अब क्या हो रणनीति ?
चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि भारतीय इक्विटी बाज़ार गुरुवार को कमजोरी की उम्मीद है। आज शुरुआत में ही बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा,पिछले सेशन में आई तेज़ तेज़ी के बाद प्रॉफ़िट बुकिंग का असर भी बाज़ार के सेंटिमेंट पर पड़ सकता है।
टेक्निकल नज़रिए से देखें तो,Nifty अब 24,000–24,100 के अहम रेजिस्टेंस ज़ोन के आस-पास घूम रहा है। अगर यह इस ज़ोन के ऊपर टिका रहता है तो तेज़ी बढ़कर 24,300 तक जा सकती है। लेकिन अगर यह इस स्तर को बनाए रखने में नाकाम रहता है तो बाज़ार में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर नीचे की तरफ़ 23,700–23,600 के आस-पास तत्काल सपोर्ट मौजूद है जो नियर टर्म में काफ़ी अहम साबित होगा। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि वे सावधानी भरा रवैया अपनाएं। सपोर्ट लेवल के आस-पास गिरावट आने पर खरीदारी करें और महंगे स्तरों पर आक्रामक लॉन्ग पोज़िशन लेने से बचें।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति शेयर करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24225-24287/24310 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24367-23423 पर है। इसके लिए पहला बेस 23877-23956 पर और बड़ा बेस 23778-23831 पर है। कल बेहद मजबूती के साथ दिन के ऊपरी स्तरों पर बंद हुआ 20DEMA के ऊपर और 50DEMA के नीचे बंद हुआ, 20DEMA से 600 प्वाइंट दूर है। 24225 पर निफ्टी का 50DEMA, 23426 पर 20DEMA प्लेस्ड है।
FII ने कैश में 2818 करोड़ रुपए की बिकवाली की, DIIs ने 4168 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की। FIIs ने इंडेक्स फ्यूचर्स में 5072.95 करोड़ रुपए की खरीदारी की। 33000 शॉर्ट कवर हुए,नेट शॉर्ट अब 2.27 लाख पर है।
24000/23900/23800 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। 24000 पर कॉल और पुट का जमावड़ा है। 24500 पर सबसे ज्यादा। नए सेटअप के मुताबिक 23830-23777 पर नया बेस है। पहली बाधा 24225 पर फिर सिर्फ 24500 पर बाधा होगी। डे ट्रेडिंग के लिए गिरावट खरीदें और बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदें। 24131 के ऊपर पहली बाधा 24225 पर है। 24225 के ऊपर 24287/310 क्लस्टर जोन का रास्ता खुलेगा इस रेंज में निफ्टी का स्टॉपलॉस बेस-2 जोन पर आएगा। बेस-2 (23281-778) के नीचे 20DEMA के करीब के जोन टेस्ट करेगा। अगर 23778 के नीचे फिसला तो गिरावट में 23721-666 संभव,इसी हिसाब से ट्रेड करें।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55938-56078 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56296-56478/56672 पर है। इसके लिए पहला बेस 55209-55341 पर और बड़ा बेस 54789-55030 पर है। कल यह बेहद मजबूत रहा,यहां तक की निफ्टी से भी ज्यादा। PSU बैंकों ने साथ दिया। FIIs की कैश में ज्यादा खरीदारी नहीं,इसलिए प्राइवेट बैंक की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 55000 पर कॉल और पुट मजबूती के साथ टिके हुए हैं, इसका मतलब यहां कंसोलिडेशन संभव है।
56000 कॉल पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स जमें,इसलिए यहां लॉन्ग में एंट्री करना मुश्किल होगा। मौके का इंतजार करें और अगर बेस-1 होल्ड करे तो लॉन्ग में एंट्री करें,नहीं तो थोड़ी और गिरावट आएगी। कोई लॉन्ग नहीं,नीचे की तरफ अगर बेस-2 टूटे तो गिरावट में खरीदारी करें। 55030/54889 के नीचे 800/1000 (20DEMA) की गिरावट संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।