Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : कल 7 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। GIFT निफ्टी ने भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिए थे। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम के बाद कच्चे तेल की कीमतें गिरीं, जबकि सोने की कीमतों में बढ़त जारी रही
Stock market news : अरुणाचल प्रदेश में NHPC 1720 मेगावाट का हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट बनाएगी। कैबिनेट ने 26000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है
Market news : आज भारतीय बाजारों का शुरु कमजोरी के साथ हो सकती है। BSE सेंसेक्स और Nifty पर 9 अप्रैल को दबाव देखने को मिल सकता है। मध्यपूर्व युद्ध विराम पर गहरा रहे संकट के बादलों के चलते ग्लोबल मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। GIFT Nifty भी गिरावट के साथ 23,902 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ऐसे में आज हमारे बाजारों की शुरुआत भी गैप डाउन हो सकती है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
भारतीय शेयर बाज़ारों में 8 अप्रैल को लगातार पांचवें सत्र में तेज़ी जारी रही थी। कल के सेशन में Nifty ने इंट्राडे में 24,000 का आंकड़ा पार कर लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ़्ते के संघर्ष-विराम की घोषणा की जिससे ग्लोबल तनाव कम हुआ और कच्चे तेल की क़ीमतों में भारी गिरावट आई। इसका हमारे बाजारों पर अच्छा असर देखने को मिला था।
बाज़ार बंद होने पर,Sensex 2,946.32 अंक या 3.95 फीसदी की बढ़त के साथ 77,562.90 पर और Nifty 873.70 अंक या 3.78 फीसदी की बढ़त के साथ 23,997.35 पर बंद हुआ। Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स में 4-4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
गिफ्ट निफ्टी
सुबह 08:25 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 99 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 24,000 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए निगेटिव संकेत है।
एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाज़ारों में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 99 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 24,000 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 0.52 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.35 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हैंग सेंग में 0.16 फीसदी और ताइवानी बाजार में 0.19 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। कोस्पी तो करीब 1.21 फीसदी टूट गया है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.48 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।
अमेरिकी बाजार
बुधवार को US के शेयर बाज़ार ऊपर चढ़कर बंद हुए। डाओ जोन्स 1,326.33 अंक या 2.85% बढ़कर 47,910.79 पर पहुंच गया। S&P 500 में 165.98 अंक या 2.51% की बढ़त हुई और यह 6,782.83 पर पहुंच गया। नैस्डैक 617.15 अंक या 2.80% बढ़कर 22,635 पर पहुंच गया।
डॉलर इंडेक्स
गुरुवार की सुबह के कारोबार में,भारी गिरावट के बाद डॉलर ने थोड़ी राहत की सांस ली। निवेशक बेसब्री से यह इंतजार कर रहे हैं कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते का संघर्ष-विराम कायम रह पाएगा। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 99.09 पर दिख रहा है।
US बॉन्ड यील्ड
अमेरिका में 10-साल के ट्रेजरी और 2-साल की ट्रेजरी यील्ड 4.29% और 3.79% पर मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रही है।
एशियन करेंसी
इंडोनेशियाई रुपया और चीनी रेनमिनबी को छोड़कर, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाकी सभी मुद्राएं गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 8 अप्रैल को भी अपनी बिकवाली जारी रखी,हालांकि इसकी गति धीमी रही। उन्होंने ₹2,811 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने लगभग ₹4,168 करोड़ के शेयर खरीदे।
हॉर्मुज बंद होने से क्रूड में तेजी, सोने और चांदी पर दबाव
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज फिर बंद होने से कच्चे तेल में तेजी आई है। ब्रेंट 3 फीसदी चढ़कर 97 डॉलर के करीब पहुंच गया है। उधर सोने और चांदी पर दबाव दिख रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1 फीसदी तो चांदी 2 फीसदी कमजोर हुई है।
आज TCS के नतीजों के साथ Q4 सीजन का आगाज
आज से चौथी तिमाही के नतीजों के मौसम का आगाज हो रहा है। आज IT दिग्गज TCS अपने रिजल्ट पेश करेगी। तिमाही आधार पर कॉन्सटेंट करेंसी ग्रोथ महज 1 फीसदी रहने का अनुमान है। मिडिल ईस्ट संकट, BSNL कॉन्ट्रैक्ट और AI चैलेंज की कमेंट्री पर नजर रहेगी।
फर्टिलाइजर के लिए ज्यादा सब्सिडी
कैबिनेट ने 1 लाख 74 हजार करोड़ रुपए के 5 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। फर्टिलाइजर के लिए सरकार ज्यादा सब्सिडी देगी। जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज को भी हरी झंडी मिल गई है।
NHPC के अरुणाचल प्रोजेक्ट को हरी झंडी
अरुणाचल प्रदेश में NHPC 1720 मेगावाट का हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट बनाएगी। कैबिनेट ने 26000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। NHPC के CMD भूपेंद्र गुप्ता ने CNBC-आवाज़ से कहा है कि पूरे हाइड्रोपावर सेक्टर और क्लीन एनर्जी के लिए यह प्रोजेक्ट गेमचेंजर साबित होगा।
वर्ल्ड बैंक ने भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाया
इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर है। वर्ल्ड बैंक ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया है। इसने FY27 का GDP ग्रोथ अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.6% कर दिया है।