Stocks to Watch: 6 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 13 शेयर, टाइटन से लेकर ONGC तक शामिल

Stocks to Watch: शुक्रवार को शेयर बाजार में 13 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। टाइटन और भारती हेक्साकॉम के मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी हुई। वहीं, कुछ कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे। अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप में बड़ी डील की है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 9:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC का दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.1% बढ़कर ₹12,076 करोड़ रहा।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार, 6 नवंबर को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इनमें कुछ का मुनाफा बढ़ा, जबकि कुछ के प्रदर्शन पर दबाव रहा।

LIC

सरकारी बीमा कंपनी LIC का दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.1% बढ़कर ₹12,076 करोड़ रहा। नेट प्रीमियम इनकम 16.2% बढ़कर ₹1,47,018 करोड़ और कुल इनकम ₹2,62,739 करोड़ पहुंच गई। रिन्यूअल प्रीमियम ₹68,375 करोड़ रहा, जबकि फर्स्ट ईयर प्रीमियम घटकर ₹10,432 करोड़ रह गया।


Bharti Airtel

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 8.8% बढ़कर ₹8,887.5 करोड़ रहा। रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹60,877.5 करोड़ पहुंच गया। EBITDA में 4.9% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹34,946 करोड़ रहा। रेवेन्यू, EBITDA और मार्जिन पोल अनुमान से बेहतर रहे, लेकिन मुनाफा अनुमान से कम रहा।

Adani Ports

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने नीदरलैंड की Evos B.V. में 100% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। यह सौदा €2.56 अरब (करीब ₹27,217 करोड़) के एंटरप्राइज वैल्यू पर ऑल-कैश आधार पर होगा। सौदे के लिए कर्ज लिया जाएगा। इसे नियामकीय मंजूरी मिलना बाकी है।

Glenmark Pharmaceuticals

दिग्गज फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.7% गिरकर ₹264 करोड़ रहा। रेवेन्यू 29.8% घटकर ₹4,247.3 करोड़ पर आ गया। EBITDA में 63.4% की भारी गिरावट आई और यह ₹864 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 39% से घटकर 20% रह गया।

Titan

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.3% बढ़कर ₹1,572 करोड़ रहा। रेवेन्यू 7.8% बढ़कर ₹17,830 करोड़ पहुंचा। EBITDA में 62.1% की तेजी आई और यह ₹2,626 करोड़ रहा। ज्वेलरी पोर्टफोलियो 24% बढ़कर करीब ₹17,495 करोड़ और वॉच पोर्टफोलियो 27% बढ़कर ₹1,881 करोड़ रहा।

Astral

पाइप और बिल्डिंग मटेरियल पनी एस्ट्रल का नेट प्रॉफिट 5.9% गिरकर ₹127 करोड़ रहा। हालांकि, रेवेन्यू 26.1% बढ़कर ₹1,988 करोड़ पहुंच गया। EBITDA में 1.6% की मामूली बढ़त के साथ यह ₹261 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 16.3% से घटकर 13.1% रह गया।

Oil and Natural Gas Corporation

सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 9.1% गिरकर ₹15,489 करोड़ रहा। रेवेन्यू 5.6% घटकर ₹43,875 करोड़ और EBITDA 12.3% गिरकर ₹24,860 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 61% से घटकर 57% पर आ गया। कंपनी के नतीजे CNBC-TV18 के पोल अनुमान से कमजोर रहे।

Aadhar Housing Finance

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.7% बढ़कर ₹308.3 करोड़ रहा। रेवेन्यू में 16.8% की बढ़ोतरी हुई। यह ₹1,048 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹897 करोड़ था।

Bikaji Foods International

एफएमसीजी और स्नैक्स कंपनी बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.3% गिरकर ₹70.78 करोड़ रहा। रेवेन्यू 13.1% बढ़कर ₹921.44 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 7% घटकर ₹119 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 15% से गिरकर 13% पर आ गया।

Vedant Fashions

एथनिक वियर कंपनी वेदांत फैशन्स का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर मामूली 0.36% बढ़कर ₹56.2 करोड़ रहा। रेवेन्यू 2.4% बढ़कर ₹269.3 करोड़ पहुंचा। हालांकि, EBITDA 5.1% गिरकर ₹105 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 42% से घटकर 39% पर आ गया।

Bharti Hexacom

टेलीकॉम कंपनी भारती हेक्साकॉम का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34.4% बढ़कर ₹566 करोड़ रहा। रेवेन्यू 11.4% बढ़कर ₹2,582 करोड़ पहुंच गया। EBITDA में 14% की तेजी आई और यह ₹1,377 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 52.1% से बढ़कर 53.3% हो गया।

Schneider Electric Infrastructure

इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 43.2% गिरकर ₹29.7 करोड़ रहा। रेवेन्यू 19.8% बढ़कर ₹779.12 करोड़ पहुंचा। EBITDA 28.3% गिरकर ₹60.13 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 8.9% से घटकर 7.7% पर आ गया।

Godfrey Phillips India

तंबाकू और सिगरेट कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.7% गिरकर ₹190 करोड़ रहा। रेवेन्यू 4.1% बढ़कर ₹1,342 करोड़ पहुंचा। EBITDA 32.2% घटकर ₹213 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 24.4% से गिरकर 15.9% पर आ गया।

LIC Q2 Results: सरकारी बीमा कंपनी को ₹12076 करोड़ का नेट प्रॉफिट, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।