Market Trend : बाजार में लगातार पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला थमा, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Market Trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए 23821-23887-23921 पर पहला रेजिस्टेंस और 23979-24020-24066 पर दूसरा रेजिस्टेंस है। इसके लिए 23709-23678 पर पहला बेस और 23645-23578 पर दूसरा बेस है। क्रूड में तेज गिरावट बैंकिंग और रेट-सेंसिटिव शेयरों के लिए अच्छा संकेत है

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 10:14 AM
Market Trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 56867-57044 पर पहला रेजिस्टेंस और 57278-57483-57531 पर दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए 56240-56020 पर पहला बेस और 55910-55800 पर अगला बेस है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Market Trend : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले। इसके बाद तेजी कामम और निफ्टी के 23900 के ऊपर टिका हुआ है। आज बाजार में लगातार पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला थम गया है। फिलहाल सेंसेक्स 581.95 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 76,641.72 पर और निफ्टी 174.70 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 23,942.15 पर दिख रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन,टाटा कंज्यूमर,बजाज फाइनेंस,एशियन पेंट्स और इंफोसिस शामिल हैं। जबकि ONGC,विप्रो और अपोलो हॉस्पिटल्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

    बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट से ज्यादा दौड़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप एक फीसदी से ज्यादा चढ़कर आउटपरफार्म कर रहे हैं। दूसरी ओर डर का इंडेक्स INDIA VIX 6% फिसलकर 13 के करीब दिख रहा है। आईटी शेयरों में जोरदार तेजी आई है। इंफोसिस, L&T, RIL और TCS ने बाजार में जोश भरा है। IT के बाद रियल्टी,FMCG और फार्मा में ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स में 1-1.5 फीसदी की मजबूती के साथ ही ऑटो,केमिकल,NBFCs,कैपिटल मार्केट में भी शानदार खरीदारी आई है। लेकिन चुनिंदा तेल और गैस शेयरों पर हल्का दबाव है।

    पहली तिमाही के नतीजों के बाद KFIN टेक और कॉनकॉर ने रफ्तार पकड़ी है। 5-6 फीसदी की तेजी के साथ दोनों शेयर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। साथ ही रिजल्ट के बाद SBI कार्ड,लोढ़ा,क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण और DCB बैंक में भी तेज उछाल देखने को मिल रहा है।


    आज क्या हो ट्रेंडिंग रणनीति?

    निफ्टी पर रणनीति

    बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए 23821-23887-23921 पर पहला रेजिस्टेंस और 23979-24020-24066 पर दूसरा रेजिस्टेंस है। इसके लिए 23709-23678 पर पहला बेस और 23645-23578 पर दूसरा बेस है। क्रूड में तेज गिरावट बैंकिंग और रेट-सेंसिटिव शेयरों के लिए अच्छा संकेत है। मिडिल-ईस्ट में US ऑपरेशन रुकने से ग्लोबल सेटअप बेहतर हुआ है। FIIs ने कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स में बिकवाली की है। नेट शॉर्ट 2.71 लाख पर हैं। 24000 पर सबसे भारी कॉल राइटर्स हैं। 23800 पर भी कॉल राइटिंग हुई है। 23700-23600-23500 पर मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिली है।

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंक निफ्टी के लिए 56867-57044 पर पहला रेजिस्टेंस और 57278-57483-57531 पर दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए 56240-56020 पर पहला बेस और 55910-55800 पर अगला बेस है। क्रूड में गिरावट बैंक निफ्टी के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है। 57000 पर सबसे भारी कॉल राइटर्स हैं। 56500 और 56000 पर मजबूत पुट राइटिंग हुई है। 57000 के ऊपर निकलते ही तेजी की रफ्तार बढ़ सकती है।

    चकाचक चार्ट वाले शेयर

    चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। इनकी लॉरस लैब्स में 1574 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,1574 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। परसिस्टेंट सिस्टम्स में भी इनकी 5099 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,5400 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

    Market Insight: निवेशकों के लिए शानदार है ये बाजार, क्वालिटी रेट सेंसिटिव शेयरों में हर गिरावट पर करें खरीदारी, ट्रेडर रहें सावधान

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।