Get App

Market trend : स्मॉल और मिडकैप शेयरों में दिखी 7% तक की गिरावट, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market trend : मिडकैप इंडेक्स में एपीएल अपोलो ट्यूब्स सबसे ज़्यादा 7% से ज़्यादा की गिरावट के साथ टॉप लूजरों में रहा। पहली तिमाही का आय अनुमान से कम रहने के बाद एक्सिस सिक्योरिटीज़ ने इस शेयर के लिए अपने लक्ष्य मूल्य में कटौती की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 11:32 AM
Market trend : स्मॉल और मिडकैप शेयरों में दिखी 7% तक की गिरावट, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल
INVasset PMS के बिजनेस हेड भाविक जोशी ने कहा आगे बाजार की दिशा मैक्रो आंकड़ों और कंपनियों के नतीजों से तय होगी। निवेशक सिर्फ़ ग्रोथ नहीं,बल्कि दिशा की स्पष्टता चाहते हैं

Stock market : 25 जुलाई को स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके चलते ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स गहरे लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2 फीसदी गिरकर 18,332 के आसपास पहुंच गया। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी गिरकर दोपहर तक 58,099 के कारीब आ गया। मिडकैप इंडेक्स में एपीएल अपोलो ट्यूब्स सबसे ज़्यादा 7% से ज़्यादा की गिरावट के साथ टॉप लूजरों में रहा।

टॉप मिडकैप लूजर

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स पर नजर डालें तो एपीएल अपोलो ट्यूब्स सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयऱों में रहा। कल ये स्टॉक 7 फीसदी से ज़्यादा गिरकर 1,562 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद यह गिरावट आई। एपीएल अपोलो ट्यूब्स ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 237 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। यह वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के 193 करोड़ रुपये के मुकावले 23 फीसदी की सालाना ग्रोथ दिखाता। इस दौरान कंपनी की कामकाज से होने वाली कमाई बढ़कर 5,170 करोड़ रुपये हो गई।

एक्सिस सिक्योरिटीज़ का कहना है कि कंपनी का रेवेन्यु अनुमान से कम रहा है। कंपनी का पहली तिमाही का प्रदर्शन कमजोर मैक्रो स्थितियों से प्रभावित रहा और इसकी बिक्री उम्मीद से कम रही। एक्सिस सिक्योरिटीज़ ने इस शेयर के लिए अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन इसके लक्ष्य मूल्य को घटाकर ₹1,950 प्रति शेयर कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें