Market Trend : खराब ग्लोबल संकेतों के चलते कल बाजार पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बाजार को संभालते हुए बढ़त हासिल की। निफ्टी 144 प्वाइंट गिरकर 23,635 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 555 प्वाइंट गिरकर 75,578 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। डिफेंस और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। FMCG और एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। तेल-गैस और बैंकिंग शेयरों में दबाव दिखा। बैंक निफ्टी 311 प्वाइंट गिरकर 56,778 पर बंद हुआ। मिडकैप 130 प्वाइंट चढ़कर 62,916 पर बंद हुआ। रुपया भी 33 पैसे कमजोर होकर 94.82 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
ऐसे में बाजार की आगे का चाल पर अपनी राय साझा करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मार्केट का ट्रेंड निगेटिव है। साफतौर पर लोअर टॉप लोअर बॉटम चार्ट से बन रहे हैं। अब अगर ने निफ्टी 23606 पर स्थित जुलाई के लो को भी तोड़ देता है तो यह गिरावट बहुत ही जल्द 23,400 तक के लेवल्स की ओर बढ़ सकती है। यह एक वीक मार्केट है। इसलिए कभी भी कोई उछाल मिले तो लॉन्ग पोजीशन से निकलना है। खरीदारी तभी करें जब निफ्टी 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपरक्लोज हो। खरीदारी के लिए आपको 24,100 के लेवल का इंतजार करना पड़ेगा। जब तक निफ्टी इसके ऊपर ना निकले तब तक आपको खरीदारी नहीं करनी है।
बैंक निफ्टी में इस बात का ध्यान रखें की कल की क्लोजिंग 200 डे मूविंग एवरेज के आसपास हुई है। अब अगर बैंक निफ्टी 200 मूविंग एवरेज यानी 56,700 के नीचे फिसलता है तो शायद आपको 56,200 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। तो वीकनेस तो यहां पर भी है। बैंक निफ्टी में भी 57,200 से लेकर 57,300 के बीच एक बहुत ही स्ट्रांग रेजिस्टेंस बन गया है। जब तक बैंक निफ्टी इस लेवल के नीचे ट्रेड करता रहेगा तब तक ये सेल ऑन रैलीज का इंडेक्स बना रहेगा।
मानस जायसवाल की टॉप पिक्स
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि इस समय बहुत सारे ऐसे स्टॉक है जहां पर स्ट्रेंथ है क्योंकि मिड कैप और स्माल कैप अच्छा कर रहे हैं। बहुत सारे लार्ज कैप स्टॉक्स में भी स्ट्रेंथ देखने को मिल रही है। कल डिफेंस में बढ़िया बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला। ऐसे में आज के लिए पहला रिकमेंडेशन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर रहेगा। इस स्टॉक ने ने 4950 रुपए का एक बहुत ही अहम रेजिस्टेंस पार किया है। इस शेयर में 4990 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 5150 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी करेंगे।
दूसरा स्टॉक बैंकिंग स्पेस से है। बंधन बैंक ने हायर टॉप हायर बॉटम्स का कंफर्मेशन दिया है और अच्छे वॉल्यूम्स के साथ 1020 मूविंग एवरेज को रिगेन कर लिया है। इसमें 167 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 180 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।