Market cues : सभी इंडीकेटर मंदी का रुझान मजबूत होने का दे रहे संकेत, 23300 की तरफ बढ़ सकती है गिरावट

Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि अगर निफ्टी मंगलवार के 23,635 के निचले स्तर को साफ़ तौर पर तोड़ देता है तो 23,300 के सपोर्ट लेवल तक और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऊपर की तरफ़,23,750-23,800 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस जोन का काम कर सकता है और उसके बाद 24,000 का स्तर अहम होगा

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 7:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाज़ार में उतार-चढ़ाव का पैमाना,इंडिया VIX, 11.16 पर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा

Trade setup for today : निफ्टी में कल लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। 8 सितंबर को इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई। तेल की बढ़ती कीमतों के बीच यह जुलाई के निचले स्तर 23,606 के करीब पहुंच गया। टेक्निकल और मोमेंटम इंडिकेटर्स के साथ-साथ ऑसिलेटर्स भी संकेत दे रहे हैं कि बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ मजबूत हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि अगर निफ्टी मंगलवार के 23,635 के निचले स्तर को साफ़ तौर पर तोड़ देता है तो 23,300 के सपोर्ट लेवल तक और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऊपर की तरफ़,23,750-23,800 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस जोन का काम कर सकता है और उसके बाद 24,000 का स्तर अहम होगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (23635) के लिए अहम लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,620, 23,588 और 23,537

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,724, 23,756 और 23,808

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

निफ्टी ने लगातार दूसरे सेशन में एक लंबी बेयरिश कैंडल बनाई,जो बढ़ती कमजोरी का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा,जो अब नीचे की ओर झुक रहे हैं। यह बढ़ते सेलिंग प्रेशर का संकेत है। RSI 30.88 पर 30 लेवल के करीब पहुंच गया, जबकि MACD और नीचे गिरा। साथ ही लाल हिस्टोग्राम बार में भी बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा,इंडेक्स निचले बोलिंगर बैंड के नीचे बंद हुआ। ये सभी संकेत मंदी के रुझान (बेयरिश मोमेंटम) के मजबूत होने की ओर इशारा कर रहे हैं और बताते हैं कि इंडेक्स पर निकट भविष्य में दबाव बना रह सकता है।

बैंक निफ्टी (56,778) के लिए अहम लेवल

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,971, 57,047 और 57,171

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 56,724, 56,647 और 56,524

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,049, 57,367

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,493, 56,024

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

बैंक निफ्टी में कल एक और सेशन में कमजोरी का दौर जारी रहा। यह 0.54 प्रतिशत गिरा और डेली टाइमफ्रेम पर एक'बेयरिश कैंडल'बनाई,जो बढ़ते सेलिंग प्रेशर का संकेत है। इंडेक्स 'लोअर बोलिंगर बैंड'के नीचे बंद हुआ। इंट्राडे में यह अपने 200-डे EMA के नीचे चला गया था,हालांकि यह अहम मूविंग एवरेज के थोड़ा ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। यह 10-, 20-, 50- और 100-दिन के EMA के नीचे बना रहा,जबकि इसके शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुकते रहे। RSI गिरकर 40.87 पर आ गया। जबकि MACD ज़ीरो लाइन के नीचे अपने गिरावट के ट्रेंड को जारी रखे हुए है और रेड हिस्टोग्राम बार लगातार छठे सेशन में बढ़ रहा है। ये टेक्निकल इंडिकेटर मंदी के बढ़ते ट्रेंड की ओर इशारा करते हैं और संकेत दे रहे हैं कि इंडेक्स पर निकट भविष्य में दबाव बना रह सकता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)

Image1108092026

इंडिया VIX

बाज़ार में उतार-चढ़ाव का पैमाना,इंडिया VIX, 11.16 पर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा। इससे पता चलता है कि निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव कम रहेगा और निवेशकों की चिंता भी सीमित रहेगी।

Trading Ideas : बाजार की स्ट्रक्चर अभी भी उछाल पर बिकवाली का, ये दो शेयर कमजोर बाजार में भी करा सकते हैं अच्छी कमाई

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 8 सितंबर को बढ़कर 0.83 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.69 पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: मनप्पुरम फाइनेंस

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: इनॉक्स विंड, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, सेल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।