Gift Nifty Indicator: लगातार छह सेशन की गिरावट के बाद, बुधवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के संभलकर खुलने की उम्मीद है। आज GIFT निफ्टी में मामूली बढ़त दिख रही है। एशियाई सेमीकंडक्टर शेयरों में लगातार बिकवाली, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्रेंट क्रूड का $91 प्रति बैरल से ऊपर रहने के कारण भारतीय इक्विटी में इंस्टीट्यूशनल खरीदारी के बावजूद बाजार का मूड दबा रह सकता है।
