Market trends : बजट में इंफ्रा थीम पर रह सकता है फोकस, भारती एयरटेल में लंबी अवधि के लिए एंट्री का मौका

Market trends : अनु जैन ने कहा कि निफ्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक दोनों के ट्रेंड पॉजिटिव हैं। लेकिन निफ्टी पीएसयू बैंक ज्यादा पॉजिटिव है। अगर निफ्टी पीएसयू बैंक 8900 का पिछला क्लोज होल्ड करता है तो इसमें हमें 10000 का लेवल देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 1:30 PM
Story continues below Advertisement
अपने पसंदीदा ट्रेड बताते हुए अनु जैन ने कहा कि अगर कॉस्ट ऑफ क्रेडिट कम हुआ तो एनबीएफसी शेयरों में तेजी आएगी। ऐसे में इस सेक्टर के शेयरों में नजर रहनी चाहिए

Market trends : मार्केट ट्रेंड्स पर चर्चा करते हुए 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने कहा कि कैपिटल मार्केट स्पेस को लेकर उनका अच्छा नजरिया है। एनएससी के आईपीओ का रास्ता साफ होने से सेंटीमेंट सुधरा है। ऑप्शंस के ऊपर अब और सख्ती नहीं करने के भी संकेत मिले हैं। एंजल वन का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। अगर आप कैपिटल मर्केट कंपनियों के नंबर्स देखें तो ये अच्छे आ रहे हैं। आगे हमें इस स्पेस के शेयरों की रीरेटिंग देखने को मिल सकती है। पिछली दो तिमाहियों से ब्रोकिंग और दूसरे कैपिटल मार्केट शेयरों में कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। अब यहां इन शेयरो में बाउंस बैक देखने को मिल सकता है। कैम्स के शेयरों में ब्रेकआउट के संकेत नजर आ रहे हैं।

अगर निफ्टी 26000 के ऊपर बंद होता है तो 27000 के लिए रास्ता खुलेगा

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि विदेशी निवेशकों की बेरुखी के कारण इस साल हमारे बाजार का प्रदर्शन खराब रहा है। बाजार को घरेलू निवेशकों से सहारा मिल रहा है। पिछले 2 हफ्तों की उठापटक में रिलायंस और एचडीएफसी जैसे दिग्गजों में काफी बिकवाली हुई है। वो एक प्रेसर प्वाइंट बना हुए। यहा दबाव कहां खत्म होगा हम नहीं जानते। लेकिन 90-91 पर रुपया काफी स्टेबल हो गया है। ये मानना कि रुपया अपने आप गिरा है ये गलत है। सच्चाई ये है कि यूएस टैरिफ के असर को कम करने के लिए आरबीआई ने सोची-समझी रणनीति के तहत रुपए को गिरने दिया है। अगले 3-6 महीने में रुपए में 3-4 फीसदी की मजबूती आ सकती है। हमारे सारे इंडेक्स लार्ज कैप में करेक्ट हुए हैं। निफ्टी के लिए 25500-26000 का एक जोन बन गया है। अगर निफ्टी 26000 के ऊपर बंद होता है तो 27000 के लिए रास्ता खुल जाएगा। अभी बाजार में सिर्फ कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। लेकिन हम ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे कोई बड़ा करेक्शन आया हो।


निफ्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक दोनों के ट्रेंड पॉजिटिव

अनु जैन ने कहा कि निफ्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक दोनों के ट्रेंड पॉजिटिव हैं। लेकिन निफ्टी पीएसयू बैंक ज्यादा पॉजिटिव है। अगर निफ्टी पीएसयू बैंक 8900 का पिछला क्लोज होल्ड करता है तो इसमें हमें 10000 का लेवल देखने को मिल सकता है। अगर तीसरी तिमाही के नतीजों में कॉस्ट ऑफ क्रेडिट कम होने को संकेत मिलते हैं तो एनबीएफसी और बैंक शेयरों में तेजी बढ़ती दिख सकती है।

बजट में इंफ्रा पर रहेगा काफी फोकस

अनु जैन का मानना है कि इस बजट में इंफ्रा पर काफी फोकस रहेगा। साथ ही बढ़ते भू-राजनैतिक तनावों के चलते डिफेंस सेक्टर तो फोकस में बना ही रहेगा। इंफ्रा में चाइना की एंट्री की खबर के चलते पिछले दो हफ्तों में इस सेक्टर में बड़ी गिरावट आई है। अगर बजट में सरकार इंफ्रा में मेक इंडिया को पुश देनें के संकेत दिए तो इंफ्रा शेयर जोश में आ सकते हैं। लार्सन एंड ट्यूब्रो जैसे शेयरों में मजबूत पुल बैक देखने को मिल सकता है।

भारती एयरटेल में लंबे नजरिए से निवेश के मौके

अपने पसंदीदा ट्रेड बताते हुए अनु जैन ने कहा कि अगर कॉस्ट ऑफ क्रेडिट कम हुआ तो एनबीएफसी शेयरों में तेजी आएगी। ऐसे में इस सेक्टर के शेयरों में नजर रहनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारती एयरटेल में काफी करेक्शन हो चुका है। अब ये शेयर लंबी अवधि के नजरिए से काफी अच्छा लग रहा है।

 

Hot stocks : इंडसइंड बैंक में 1000 रुपए से ऊपर का टारगेट मुमकिन, निफ्टी के लिए 25470–25850 का जोन काफी अहम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।