लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद होते हुए बाजार ने आज तेजी का चौका लगाया है। बैंक शेयरों में खरीद के बल पर बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी आज 39 आंक चढ़कर 28923 पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स 15 अंक चढ़कर 17749 पर बंद हुआ है।
