Market View : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में देखने को मिल सकती है तेजी

Market View : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23567-23644 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23710-23756/23782 पर है। इसके लिए पहला बेस 23258-23331 पर और बड़ा बेस 23123/23163-23209 पर है

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 9:18 AM
Market View : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाजार की नजर पूरी तरह आज की RBI पॉलिसी पर है। पॉलिसी के टोन,शब्दों और कमेंट्री पर फोकस रहेगा। 23300 पर फिर से पुट राइटिंग हुई है। बेस-1 बरकरार रहने तक बाजार में मजबूती संभव है

Market View : बाजार के लिए मिले-जुले संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। FIIs की कैश में 4400 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली है। उधर एशियाई बाजार भी दबाव में दिख रहे हैं। हालांकि कल करीब 900 प्वाइंट के उछाल के साथ डाओ जोंस नए शिखर पर पहुंचा। S&P और नैस्डैक में निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। वहीं, ब्रेंट का भाव 95 डॉलर के करीब पहुंच गया। आज सुबह 10 बजे होगा मॉनेटरी पॉलिसी का एलान,आवाज़ MPC पोल के मुताबिक ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। पश्चिम एशिया संकट से क्रूड में उछाल और रुपये की कमजोरी के बीच RBI के एक्शन पर बाजार की नजर रहेगी।

आज क्या हो रणनीति, किन शेयरों में होगी कमाई

निफ्टी पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23567-23644 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23710-23756/23782 पर है। इसके लिए पहला बेस 23258-23331 पर और बड़ा बेस 23123/23163-23209 पर है। आज आने वाली RBI पॉलिसी से पहले निफ्टी ऑप्शन राइटर्स छोटे दायरे में रहे। FIIs की कैश में बिवकाली जारी रही। इन्होंने इंडेक्स लॉन्ग और शॉर्ट दोनों बढ़ाए। FIIs का नेट शॉर्ट बढ़कर अब 2.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट पर पहुंच गया है। US मार्केट हैंडओवर मजबूत रहा। नैस्डैक कमजोर रहा। लेकिन डाओ में अच्छी तेजी दिखी। अमेरिका के बाजारों में IT के बजाय नान-IT शेयरों में मोमेंटम दिखा।

बाजार की नजर पूरी तरह आज की RBI पॉलिसी पर है। पॉलिसी के टोन,शब्दों और कमेंट्री पर फोकस रहेगा। 23300 पर फिर से पुट राइटिंग हुई है। बेस-1 बरकरार रहने तक बाजार में मजबूती संभव है। गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम कर सकती है। पहली बाधा रजिस्टेंस-1 (10DEMA/20DEMA) पर है। रजिस्टेंस-1 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभव है,फिर रजिस्टेंस-2 तक उछाल की संभावना है। फिलहाल बेस्ट केस में 23782-23800 लक्ष्य संभव है। यहीं 50DEMA और कॉल राइटिंग हुई है। RBI पॉलिसी के बाद ही सही दिशा मिलने की उम्मीद है। कमेंट्री सबसे अहम ट्रिगर होगा। पॉलिसी के बाद 23331-23258 के नीचे दबाव संभव है,फिर नीचे स्विंग में बेस-2 संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54544-54788 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54889-55020/55312 पर है। इसके लिए पहला बेस 53856-54090 पर और बड़ा बेस 53434-53637 पर है। इंडेक्स कल सीमित दायरे में रहा,लेकिन थोड़ा मजबूत जोन में है, इसने 20DEMA टेस्ट किया। बैंक और NBFC शेयरों के लिए आज सबसे अहम दिन है। ग्लोबल संकेतों से बैंकों को सपोर्ट संभव है,क्रूड में हल्की नरमी है। 54000 पर मजबूत पुट राइटिंग हुई है। 54500 पर थोड़ी कॉल राइटिंग हुई है। 55000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग हुई है। पॉलिसी के पहले और बाद दोनों में बेस-1 सबसे अहम होगा।

बेस-1 के ऊपर सीमित गिरावट में गिरावट पर खरीदारी की राय होगी। रजिस्टेंस-1 (20DEMA + कॉल जोन) पर पहली बाधा है। इसके ऊपर 55020 पर सबसे बड़ी बाधा है,यहां 10DEMA और भारी कॉल राइटिंग हुई है। 55020 के ऊपर तेजी का रास्ता खुल सकता है,ऊपर की ओर 55312 मुमकिन है। बेस-1 के नीचे फिसलना कमजोरी का बड़ा संकेत है। बेस-1 टूटने पर 53637-53434 की ओर दबाव संभव है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी आज एमसीएक्स (MCX) और एमक्योर (EMCURE) में खरीदारी की सलाह है। MCX में 2892 रुपए के आसपास, 2856 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 2965 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, एमक्योर (EMCURE) में 1741 रुपए के आसपास, 1716 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1794 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।