Market View : बाजार के लिए मिले-जुले संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। FIIs की कैश में 4400 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली है। उधर एशियाई बाजार भी दबाव में दिख रहे हैं। हालांकि कल करीब 900 प्वाइंट के उछाल के साथ डाओ जोंस नए शिखर पर पहुंचा। S&P और नैस्डैक में निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। वहीं, ब्रेंट का भाव 95 डॉलर के करीब पहुंच गया। आज सुबह 10 बजे होगा मॉनेटरी पॉलिसी का एलान,आवाज़ MPC पोल के मुताबिक ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। पश्चिम एशिया संकट से क्रूड में उछाल और रुपये की कमजोरी के बीच RBI के एक्शन पर बाजार की नजर रहेगी।
