Get App

Market View : निफ्टी में उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम, ट्रेडर इस ऑटो शेयर में बना सकते हैं अच्छा पैसा

Market View : अमित सेठ ने कहा निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट लगभग 23,650 के आसपास आता है। लेकिन यहां पे सेल ऑन राइस की रणनीति ज्यादा बेहतर रहेगी। वहीं, 24,000 का लेवल अब रेजिस्टेंस एरिया बन गया है। जब तक निफ्टी इस रेजिस्टेंस को पार नहीं कर लेता तब तक बाजार पर दबाव बना रहेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 7:57 AM
Market View : निफ्टी में उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम, ट्रेडर इस ऑटो शेयर में बना सकते हैं अच्छा पैसा
अमित सेठ ने कहा कि उनको Ashok Leeland का स्ट्रक्चर काफी पॉजिटिव लग रहा है क्योंकि यहां पर ऑलरेडी एक पुलबैक आ चुका है

Market View : खराब ग्लोबल संकेतों के चलते कल बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 383 प्वाइंट गिरकर 76,133 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 119 प्वाइंट गिरकर 23,779 पर बंद हुआ था। IT, रियल्टी और मेटल शेयरों में बिकवाली आई। PSU बैंक और FMCG शेयरों में भी दबाव रहा। वहीं, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। बैंक निफ्टी 281 प्वाइंट गिरकर 57,088 पर बंद हुआ। मिडकैप 293 प्वाइंट गिरकर 62,787 पर बंद हुआ था।

निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 14 में से 13 शेयरों में बिकवाली रही। रुपया बिना किसी बदलाव के 94.49/$ पर बंद हुआ।

बाजार के ट्रेंड पर बात करते हुए Trader & Market Expert के अमित सेठ ने कहा कि बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है। काफी दिनों से मार्केट में प्रेशर सस्टेन हो रहा है। इंट्राडे में कोई भी रिकवरी टिक नहीं पा रही है। कोई भी पुलबक आता है तो सस्टेन नहीं होता। जब मार्केट ने 24,000 के संभाले रखा हमें एक दो दिनों का पुलबक जरूर देखने को मिला। लेकिन कल के सत्र में वापस दबाव देखा गया और निफ्टी ने 23,850 के अहम लेवल को भी तोड़ दिया। अब निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट लगभग 23,650 के आसपास आता है। लेकिन यहां पे सेल ऑन राइस की रणनीति ज्यादा बेहतर रहेगी। वहीं, 24,000 का लेवल अब रेजिस्टेंस एरिया बन गया है। जब तक निफ्टी इस रेजिस्टेंस को पार नहीं कर लेता तब तक बाजार पर दबाव बना रहेगा। 24000 का लेवल पार होने पर 24925 की ओर कोई पुलबैक होने पर अगर कोई ओपोरर्चुनिटी मिलती है तो 40-50 पॉइंट के लिए हम शॉर्ट जा सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय निफ्टी बैंक, निफ्टी की तुलना में ज्यादा बेहतर दिख रहा है। यह अपने 200 डेमा के ऊपर है। लेकिन ओवरऑल मार्केट में दबाव है ऐसे में हमें निफ्टी बैंक को अवॉइड करना है। अगर यहां 200 डेमा ब्रेक होता है तब हम इसमें शॉर्ट पोजीशन ले सकते है। लेकिन अभी हमें निफ्टी के साथ ही ट्रेडिंग स्ट्रेटजी में जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें