Get App

Market View : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इस कैपिटल मार्केट शेयर में हो सकती है बंपर कमाई

Market View : अमित सेठ ने कहा कि निफ्टी जब तक 24,000 के लेवल को बचाए हुए है तब तक गिरावट पर खरीदारी का मार्केट रहेगा। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 24350-24400 पर रेजिस्टेंस है। इस रेंज के निचले छोर के आसपास छोटे स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी और ऊपरी छोर के पास बिकवाली की सलाह होगी। यह एक तरह का रेंज बाउंड मार्केट है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 7:40 AM
Market View : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इस कैपिटल मार्केट शेयर में हो सकती है बंपर कमाई
Market View : अमित सेठ ने कहा कि बैंक निफ्टी भी ब्रेकआउट के कगार पर है। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। यहां पर फिर कंसोलीडेशन हो सकता है

Market View : निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 238 अंक गिरा तो निफ्टी 51 अंक फिसलकर बंद हुआ। हालांकि,मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। कल सेंसेक्स 238 प्वाइंट गिरकर 77,470 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 51 प्वाइंट गिरकर 24,188 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। रियल्टी और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। केमिकल और सीमेंट शेयरों में भी खरीदारी रही। मेटल और फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। हालांकि,IT, FMCG इंडेक्स गिरकर बंद हुए।

बैंक निफ्टी 110 प्वाइंट गिरकर 57,835 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 186 प्वाइंट चढ़कर 62,988 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 9 शेयरों में तेजी देखने को मिली। रुपया 21 पैसे मजबूत होकर 96.24/$ पर बंद हुआ।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार की आगे की चाल पर बात करने को लिए हमारे साथ हैं www.sethamit.com के अमित सेठ। उन्होंने कहा कि अगर हम निफ्टी की बात करें तो सोमवार को हम एक ब्रेकआउट की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन शनिवार को आए बड़े प्राइवेट बैंक्स के नतीजों ने मूड ऑफ कर दिया। ऐसे में कहां तो हम एक ब्रेकआउट की तरफ निकल रहे थे, लेकिन बाजार में गिरावट आ गई। लास्ट दो दिनों से बाजार का मूड माहौल साइडवेज टू नेगेटिव रहा। लेकिन अगर हम पोजीशनल स्ट्रक्चर की बात करें तो मार्केट अभी भी पॉजिटिव है। हालांकि, यहाँ थोड़ा सा रेंज बाउंड हो गया है। इसमें थोड़ा कंसोलीडेशन होता दिखा है। अब हमें देखना होगा कि इस रेंज से बाहर जाने के लिए कौन सा सेक्टर बाजार को लीड करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें