Market cues : Nifty के लिए 24100 के लेवल पर तत्काल सपोर्ट, 24400 की दीवार पार होने पर ही आएगी नई तेजी

Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Nifty के लिए 24,100 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 24,000 पर अगला अहम सपोर्ट हो सकता है। ऊपर की तरफ,24,300-24,400 का जोन रेजिस्टेंस का काम कर सकता है

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 6:47 AM
Trade Setup : बैंक निफ्टी में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह शुक्रवार की रेंज के अंदर ही ट्रेड करता रहा। इंडेक्स ने'ग्रेवस्टोन डोजी'पैटर्न बनाया। यह ऊंचे स्तरों से गिरावट का संकेत देता है और मार्केट में सतर्कता के माहौल का संकेत है

Trade setup for today : बाजार में कल लगातार दूसरे दिन भी कमजोरी बनी रही। 21 जुलाई को निफ्टी में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 24,200 के स्तर से नीचे बंद हुआ। कल यह ज्यादातर पिछले दिन की रेंज में ही ट्रेड करता रहा। कमजोरी और मोमेंटम इंडिकेटर्स से मिले मिले-जुले संकेतों के बावजूद,बाजार का बड़ा स्ट्रक्चर अभी भी तेजी के पक्ष में है। इंडेक्स 100 डे EMA और शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसे इंडिया VIX का भी सपोर्ट मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Nifty के लिए 24,100 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 24,000 पर अगला अहम सपोर्ट हो सकता है। ऊपर की तरफ,24,300-24,400 का जोन रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इससे संकेत मिलता है कि निफ्टी आज 24,000-24,400 की रेंज में ही घूमता दिख सकता है

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,147, 24,117 और 24,069

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,244, 24,273 और 24,322

डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी 50 ने दोनों तरफ शैडो वाली एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जो बुल्स और बेयर्स के बीच खींचतान का संकेत है। इंडेक्स ने लगातार तीसरे सेशन में भी अपने 10 डे और 100 डे ईएमए को बचाए रखा,साथ ही यह 20 डे और 50 डे के EMA से काफी ऊपर बना रहा। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने साइडवेज मूवमेंट का संकेत दिया,हालांकि RSI 50 के निशान से ऊपर 54.05 पर बना रहा और MACD ज़ीरो लाइन से ऊपर रहा,जिससे पता चलता है कि मज़बूत मोमेंटम न होने के बावजूद ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 58,118, 58,218 और 58,381

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,794, 57,693 और 57,531

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,195, 61,717

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,305, 56,441

बैंक निफ्टी में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह शुक्रवार की रेंज के अंदर ही ट्रेड करता रहा। इंडेक्स ने'ग्रेवस्टोन डोजी'पैटर्न बनाया। यह ऊंचे स्तरों से गिरावट का संकेत देता है और मार्केट में सतर्कता के माहौल का संकेत है। बैंकिंग इंडेक्स का ओवरऑल स्ट्रक्चर मजबूत बना रहा। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर रहा और इन सभी का ट्रेंड ऊपर की ओर बना हुआ था। हालांकि,मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर ज्यादातर न्यूट्रल बने रहे,जिससे किसी खास दिशा में मज़बूत भरोसे की कमी का पता चलता है। इससे संकेत मिलता है कि इंडेक्स अपनी अगली निर्णायक चाल से पहले कंसोलिडेट होता रह सकता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1021072026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX कल 2.93 प्रतिशत गिरकर 12.6 पर आ गया। कल एक और सेशन में इसमें गिरावट का सिलसिला जारी रहा। यह इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा,जो यह बताता है कि बुल्स अभी भी मज़बूत स्थिति में हैं। अगर यह 12 के स्तर से और नीचे जाता है तो बुल्स को और भी राहत मिल सकती है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 21 जुलाई को पिछले सेशन के 1.28 से घटकर 1.01 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Market View : निफ्टी में जल्द ही देखने को मिलेगा ब्रेकआउट, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।