Market view :आज के शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। इसे इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और रिटेल शेयरों से सहारा मिल रहा है। इंडेक्स में ट्रेंट सबसे ज़्यादा बढ़त वाला शेयर है। इसके बाद इन्फोसिस,टेक महिंद्रा और विप्रो में भी अच्छी तेजी आई है। निवेशकों ने अहम ग्लोबल संकेतों के देखते हुए IT शेयरों की खरीदारी करनी शुरू की है। दूसरी ओर डाल्को इंडस्ट्रीज़ सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल है। एक्सिस बैंक,TMPV,NTPC और बजाज फाइनेंस में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। लेकिन मेटल,फाइनेंशियल और पावर शेयरों में कमजोरी के कारण बाज़ार की बढ़त सीमित दिख रही है।
