Get App

Market view : बाजार में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market view : नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर निचले स्तरों पर एक लंबी पॉजिटिव कैंडल बनी है,जो बाजार में गिरावट पर खरीदारी का मौका दिखाती है। निफ्टी 23800-24500 के हाई-लो दायरे में घूम रहा है। निचले स्तरों से वापसी के बाद इस बात की काफी संभावना है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में 24500 के ऊपरी दायरे तक पहुंच सकता है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 9:22 AM
Market view : बाजार में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई
Nifty view : नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर निचले स्तरों पर एक लंबी पॉजिटिव कैंडल बनी है,जो बाजार में गिरावट पर खरीदारी का मौका दिखाती है

Market view : वेस्ट एशिया संकट बढ़ने और क्रूड में उछाल से बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 200 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर 4000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली हुई है। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी का भी मूव दिखेगा। ऐसे में HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि सोमवार को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई,लेकिन बाद में इसमें शानदार रिकवरी आई। कारोबार के अंत में निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुआ। पश्चिम-एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने का निफ्टी पर बहुत कम असर पड़ा और दिन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई हो गई।

डेली चार्ट पर निचले स्तरों पर एक लंबी पॉजिटिव कैंडल बनी है,जो बाजार में गिरावट पर खरीदारी का मौका दिखाती है। निफ्टी 23800-24500 के हाई-लो दायरे में घूम रहा है। निचले स्तरों से वापसी के बाद इस बात की काफी संभावना है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में 24500 के ऊपरी दायरे तक पहुंच सकता है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 24000 के स्तर पर है।

कोटक सिक्योरिटीज में हेड इक्विटी रिसर्च,श्रीकांत चौहान का कहना है कि कल बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तरों से रिकवर हुए । निफ्टी 4 अंक ऊपर बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स में 47 अंकों की बढ़त रही। टेक्निकल तौर पर,गैप-डाउन ओपनिंग के बाद बाजार ने 24,000/77,000 के आसपास सपोर्ट लिया और तेज रिकवरी की। दिन के सबसे निचले स्तर से बाजार में 255/885 अंकों से ज्यादा की तेजी आई।

अब शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए 20-डे SMA(सिंपल मूविंग एवरेज)या 24,000/77,000 का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन का काम करेगा। जब तक बाजार इस स्तर से ऊपर ट्रेड करता है,तब तक अपट्रेंड जारी रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें