Market View : ट्रेडर्स अपने शॉर्ट्स काट कर जाएं, अगर बड़ा मुनाफा है तो बुक करें, निवेशक डिफेंसिव शेयरों पर करें फोकस

Market View: रुचित ठाकुर ने कहा कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में आने वाली गिरावट के दौरान ऐसे सेक्टर पर फोकस करना चाहिए जो डिफेंसिव हों और जिन पर कच्चे तेल की कीमतों का असर कम पड़ता हो। इसमें फार्मास्यूटिकल्स,हेल्थकेयर,यूटिलिटीज,चुनिंदा फाइनेंशियल कंपनियां और IT एक्सपोर्टर्स शामिल हैं

अपडेटेड Sep 11, 2026 पर 2:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View: अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज अपने शॉर्ट्स काट कर जाएं। अगर बड़ा मुनाफा बना है तो बुक करें। 3 दिन के वीकेंड का रिस्क ना लें। बाजार कमजोर है लेकिन आखिरी आधे घंटे में शॉर्ट कवरिंग आ सकती है

Market View : बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी दिन के निचले स्तरों 150 प्वाइंट रिकवरी होकर 23350 के ऊपर आ गया है। फिर भी यह लाल निशान में ही है। बैंक निफ्टी नीचे से 750 अंक सुधरा है और हरे निशान में आ गया है। क्रूड में भी नरमी आई है। 108 वाला क्रूड 105 डॉलर पर आ गया। डाओ फ्यूचर भी 200 अंक ऊपर है। बाजार की नजर अब आज शाम आने वाले US रिटेल महंगाई आंकड़ो पर है। अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंका से रेट सेंसिटिव शेयरों पर दबाव है। लेकिन चुनिंदा IT और फार्मा में खरीदारी का मूड है। US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 परसेंट के करीब पहुंचने से मेटल और गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर प्रेशर है।

नए पार्टनरशिप के बाद पाइन लैब्स का शेयर सरपट भागा है। शेयर में करीब 11 फीसदी का उछाल है। एजेंटिक कॉमर्स के लिए कंपनी ने L&T फाइनेंस के साथ बड़ा करार किया है। उधर ब्रोकरेजेज की बुलिश रिपोर्ट के बाद PAYTM वायदा का टॉप गेनर बना है। बर्नस्टीन और जेफरीज ने 2100-2200 रुपए तक के लक्ष्य दिए हैं।

VT मार्केट्स में मार्केट एनालिस्ट,रुचित ठाकुर का कहना है कि ब्रेंट क्रूड की कीमत $108 प्रति बैरल से ऊपर जाने के कारण,बाज़ार में आई इस गिरावट को तुरंत खरीदारी का मौका नहीं माना जाना चाहिए। तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहने से भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ता है,रुपये पर दबाव पड़ता है, महंगाई का खतरा बढ़ता है और कंपनियों के मुनाफ़े पर असर पड़ता है। शेयर बाज़ार में पहले ही भारी गिरावट देखी गई है,जिससे निफ्टी और सेंसेक्स तीन महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं।


शेयरों पर क्या हो रणनीति

रुचित ठाकुर ने कहा कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में आने वाली गिरावट के दौरान ऐसे सेक्टर पर फोकस करना चाहिए जो डिफेंसिव हों और जिन पर कच्चे तेल की कीमतों का असर कम पड़ता हो। इसमें फार्मास्यूटिकल्स,हेल्थकेयर,यूटिलिटीज,चुनिंदा फाइनेंशियल कंपनियां और IT एक्सपोर्टर्स शामिल हैं। वैल्यूएशन को ध्यान में रखते हुए सन फार्मा,डॉ.रेड्डीज़,HCLTech,इंफोसिस,HDFC बैंक और NTPC जैसे शेयरों में धीरे-धीरे एक्युमुलेशन किया जा सकता है। अगर ज्यादा वोलैटिलिटी रहती है तो फार्मा और डिफेंसिव सेक्टर बेहतर मजबूती दिखा सकते हैं।

एनर्जी पैक में ONGC और ऑयल इंडिया की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अपस्ट्रीम से होने वाली कमाई को बढ़ा सकती हैं। आज जब ब्रॉडर मार्केट में गिरावट थी तब भी इन दोनों कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

इस समय एक ही बार में सारी खरीदारी करने के बजाय टुकड़ों में खरीदारी करने और बैलेंस शीट की मजबूती तथा अर्निंग स्पष्टता वाली कंपनियों पर फोकस करने की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।

इंडेक्स पर रणनीति

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज अपने शॉर्ट्स काट कर जाएं। अगर बड़ा मुनाफा बना है तो बुक करें। 3 दिन के वीकेंड का रिस्क ना लें। बाजार कमजोर है लेकिन आखिरी आधे घंटे में शॉर्ट कवरिंग आ सकती है और अगर US का रिटेल महंगाई डाटा अच्छा आया तो रिकवरी संभव है। निफ्टी पर हमारे लक्ष्य हासिल हो चुके हैं। आखिरी 100 अंकों के लिए लालच ना करें। अगर बाजार नहीं संभला तो दोबारा शॉर्ट का मौका देगा।

 

Market Insight : अनुज सिंघल से जाने कहां तक गिर सकता है निफ्टी, NSE के IPO में क्या करें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।