Market view : सीजफायर को लेकर बढ़ा कन्फ्यूजन, कच्चे तेल में फिर आई तेजी, बाजार में अब क्या हो रणनीति?

Market view : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें और गिरावट पर खरीदारी करें। मौजूदा और नई लॉन्ग पोजिशन के लिए अब 22750 पर स्टॉपलॉस सेट करें। गिफ्ट निफ्टी में पहले ही रिकवरी आ चुकी है। बाजार अब युद्ध की पूरी गिरावट को पचा चुका है

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
US-Iran Ceasefire : ईरानी संसद के स्पीकर ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका एक बार फिर अपनी कमिटमेंट्स का उल्लंघन कर रहा है

Market view : सीजफायर को लेकर आज सुबह से ही थोड़ा कन्फ्यूजन है। मध्यपूर्व में सीजफायर के खतरे में पड़ने के डर से ब्रेंट ऑयल में निचले स्तरों से 8 डॉलर प्रति बैरल की रिकवरी हुई है। ब्रेंट अब अब करीब 98 डॉलर प्रति बैरल के पास दिख रहा है। कल भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ज्यादातर ब्लॉक ही रहा। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि सीजफायर डील का उल्लंघन हुआ है। इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखे हैं। कुवैत,बहरीन,इजराइल,सऊदी और UAE समेत कई देशों में मिसाइल हमलों की खबरें आई हैं। उधर US के उपराष्ट्रपति JD वैंस ने कहा है कि लेबनान सीजफायर का हिस्सा नहीं है।

सीजफायर पर संकट के बादल

इस बीच ईरानी संसद के स्पीकर ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका एक बार फिर अपनी कमिटमेंट्स का उल्लंघन कर रहा है। इजरायल की ओर से लेबनान पर हमले जारी हैं। एक अमेरिकी ड्रोन भी ईरानी हवाई क्षेत्र में घुस गया था। ऐसे हालात में द्विपक्षीय बातचीत बेमानी है।


ट्रंप का बयान

उधर ट्रंप ने कहा है कि डील के मुताबिक ईरान के पास यूरेनियम संवर्धन का अधिकार नहीं है। ईरान में बहुत प्रभावी तरीके से रेजीम चेंज हुआ है। टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत पर ईरान से बातचीत शुरू होगी। ट्रंप ने पाकिस्तान के PM के उन बयानों को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने सीजफायर में लेबनान के शामिल होने का दावा किया था। ट्रंप का कहना है कि लेबनान की स्थिति अलग है।

Market trend : बाजार पर फिर हावी हुआ मध्यपूर्व संकट का डर, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?

बाजार: क्या हो अब रणनीति?

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें और गिरावट पर खरीदारी करें। मौजूदा और नई लॉन्ग पोजिशन के लिए अब 22750 पर स्टॉपलॉस सेट करें। गिफ्ट निफ्टी में पहले ही रिकवरी आ चुकी है। बाजार अब युद्ध की पूरी गिरावट को पचा चुका है। जब तक कोई बड़ा अटैक हो या फिर धमकी आए,अब बाजार शायद ना गिरे। ब्रेंट क्रूड जब तक 100 के नीचे है,चिंता नहीं है वैसे भी अब ब्रेंट का नया नॉर्मल 80-85 डॉलर रहने वाला है। युद्ध से पहले जो 60-65 डॉलर का भाव था वो आने में समय लगेगा। बैंकों और NBFCs में अब गिरावट में खरीदारी करें। IT में अभी भी ट्रेंड साफ नहीं है,आज TCS की कमेंट्री देखेंगे। सेलेक्ट ऑटो,रियल एस्टेट और डिफेंस शेयरों में भी मौके हैं।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।