Market View : कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में लगातार सातवें दिन दबाव बना हुआ है। निफ्टी 100 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24050 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी दबाव कायम है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज के सत्र में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका में चिप शेयरों में बिकवाली से IT शेयरों को सपोर्ट मिला है। इसके चलते HCL टेक और विप्रो निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। उधर कोफोर्ज,भी 2 फीसदी चढ़क कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है।
इसके विपरीत डिफेंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली हो रही है। ये दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसले हैं। साथ ही केमिकल और NBFCsमें भी दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर चुनिंदा कैपिटल मार्केट शेयरों में खरीदारी आई है।
US में चिप शेयरों में गिरावट से MNC पावर स्पेस का सेंटीमेट कमजोर हुआ है। हिताची और GE वर्नोवा 3-4 फीसदी टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। वहीं CG पावर में भी तेज बिकवाली आई है। उधर PNG इन्सेंटिव स्कीम की मंजूरी से सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन शेयरों में जोश है। अदाणी गैस,IGL और महानगर गैस में 3-5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है।
ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि टेक्निकली बाजार की पिक्चर ठीक नहीं है। निफ्टी ने 24,150 का क्रिटिकल लेवल तोड़ा है। यह कल के एक्सपायरी के दिन का भी लो था और अगस्त सीरीज के लिए हम इस लेवल को ट्रैक कर रहे थे। इसकी वजह से मार्केट में थोड़ा नेगेटिव रिएक्शन आया है। आज का अगर क्लोजिंग 24,150 के नीचे होती है तो अगले कुछ दिन हमें थोड़ा सा सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा होने पर सेलिंग प्रेशर बढ़ सकता है। बाजार में इस समय ट्रेडिंग के मिले-जुले मौके है, यानी शॉर्ट और लॉन्ग दोनों तरह के मौके हो सकते हैं। मिड कैप स्पेस में फिर भी उतना ज्यादा प्रेशर नहीं है।
इस समय ट्रेडिंग के नजरिए से दो शेयर अच्छे लग रहे हैं। L&T में ट्रेडिंग के नजरिए से बिकवाली करके कमाई हो सकती है। इस स्टॉक के लिए 4100 रुपए पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। शेयर काफी दिनों से यह लेवल पार नहीं कर पाया है। करंट प्राइस पर इसको आप शॉर्ट कर सकते हैं। नीचे की तरफ में 3950 तक का शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग टारगेट हासिल हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि मिड मिड कैप स्पेस में मिलाजुला एक्शन है। इसमें एक पॉजिटिव अपॉर्चुनिटी भी नजर आ रही है। डिफेंस सेक्टर में काफी अच्छा एक्शन देखने को मिल रहा है। इसी से जुड़े एक शेयर बीईएल में खरीदारी के मौके दिख रहे हैं। इस स्टॉक में वर्तमान भाव पर 399 रुपए के ट्रेडिंग स्टॉप लॉस के साथ 430 रुपए के शॉर्ट टर्म टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।