Get App

Market View : बाजार में अगले कुछ दिन रहें सतर्क, शॉर्ट टर्म में डिफेंस सेक्टर का यह शेयर दे सकता है अच्छे रिटर्न

Market View : सहज अग्रवाल ने कहा कि टेक्निकली बाजार की पिक्चर ठीक नहीं है। निफ्टी ने 24,150 का क्रिटिकल लेवल तोड़ा है। यह कल के एक्सपायरी के दिन का भी लो था और अगस्त सीरीज के लिए हम इस लेवल को ट्रैक कर रहे थे। इसकी वजह से मार्केट में थोड़ा नेगेटिव रिएक्शन आया है। आज का अगर क्लोजिंग 24,150 के नीचे होती है तो अगले कुछ दिन हमें थोड़ा सा सतर्क रहना चाहिए

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 2:21 PM
Market View : बाजार में अगले कुछ दिन रहें सतर्क, शॉर्ट टर्म में डिफेंस सेक्टर का यह शेयर दे सकता है अच्छे रिटर्न
Market View : सहज अग्रवाल ने कहा बाजार में इस समय ट्रेडिंग के मिले-जुले मौके हैं, यानी शॉर्ट और लॉन्ग दोनों तरह के मौके हो सकते हैं

Market View : कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में लगातार सातवें दिन दबाव बना हुआ है। निफ्टी 100 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24050 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी दबाव कायम है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज के सत्र में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका में चिप शेयरों में बिकवाली से IT शेयरों को सपोर्ट मिला है। इसके चलते HCL टेक और विप्रो निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। उधर कोफोर्ज,भी 2 फीसदी चढ़क कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है।

इसके विपरीत डिफेंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली हो रही है। ये दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसले हैं। साथ ही केमिकल और NBFCsमें भी दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर चुनिंदा कैपिटल मार्केट शेयरों में खरीदारी आई है।

US में चिप शेयरों में गिरावट से MNC पावर स्पेस का सेंटीमेट कमजोर हुआ है। हिताची और GE वर्नोवा 3-4 फीसदी टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। वहीं CG पावर में भी तेज बिकवाली आई है। उधर PNG इन्सेंटिव स्कीम की मंजूरी से सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन शेयरों में जोश है। अदाणी गैस,IGL और महानगर गैस में 3-5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि टेक्निकली बाजार की पिक्चर ठीक नहीं है। निफ्टी ने 24,150 का क्रिटिकल लेवल तोड़ा है। यह कल के एक्सपायरी के दिन का भी लो था और अगस्त सीरीज के लिए हम इस लेवल को ट्रैक कर रहे थे। इसकी वजह से मार्केट में थोड़ा नेगेटिव रिएक्शन आया है। आज का अगर क्लोजिंग 24,150 के नीचे होती है तो अगले कुछ दिन हमें थोड़ा सा सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा होने पर सेलिंग प्रेशर बढ़ सकता है। बाजार में इस समय ट्रेडिंग के मिले-जुले मौके है, यानी शॉर्ट और लॉन्ग दोनों तरह के मौके हो सकते हैं। मिड कैप स्पेस में फिर भी उतना ज्यादा प्रेशर नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें