Get App

Market View : मार्केट एक्सपर्ट ओम मेहरा से जानें, आज निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति, किन शेयरों में दिखेगी तेजी

Market View : ओम मेहरा ने कहा कि आज अगर निफ्टी 2350 के लेवल के नीचे जाता है तो हमें इसमें 23000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। निफ्टी के लिए 23280-23290 का लेवल काफी अहम है। अगर यह इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो खरीदारी के मौके दिख सकते हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 10:41 AM
Market View : मार्केट एक्सपर्ट ओम मेहरा से जानें, आज निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति, किन शेयरों में दिखेगी तेजी
Bank Nifty View : बैंक निफ्टी पर बात करते हुए ओम मेहरा ने कहा कि इसका सेटअप अच्छा है। इंडेक्स को प्राइवेट बैंकों से सपोर्ट मिल रहा है। बैंक निफ्टी काफी अच्छे सपोर्ट जोन पर दिख रहा है

Market View : दुनिया भर से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच 12 जून को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 23,400 के स्तर के ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल सेंसेक्स 910.22 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 74,742.77 पर और निफ्टी 259.95 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 23,421.55 पर दिख रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में श्रीराम फाइनेंस,ट्रेंट,हिंडाल्को,L&T और एटरनल शामिल हैं। जबकि ONGC एकमात्र ऐसा शेयर है जिसमें गिरावट आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल,पावर,रियल्टी,टेलीकॉम,ऑटो और बैंक सेक्टर में 1-2% की तेजी है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1.5% की बढ़त है।

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सैमको सिक्योरिटीज (Samco Securities) के ओम मेहरा ने कहा कि अगर बाजार को पिछले दो कारोबारी सत्रों पर नजर डालें तो हमें दो तरफा रैली देखने को मिली है। बाजार में शुरूआत में तो तेजी आई है। लेकिन सेकेंड हाफ में इसमें बिकवाली आई। बाजार ऊपरी स्तरों पर टिकने में कामयाब नहीं रहा। निफ्टी 23100 और 23450 के दायरे में ही घूम रहा है। इस समय बुल्स और बेयर्स के बीच खींचतान हो रही है। बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निफ्टी की तुलना में बेहतर दिख रहा है। निफ्टी की बात करें तो आईटी सहित सभी बड़े सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। ऐसे में हमें बैंकिंग सेक्टर में ही दमखम दिख रहा है।

आज अगर निफ्टी 2350 के लेवल के नीचे जाता है तो हमें इसमें 23000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। निफ्टी के लिए 23280-23290 का लेवल काफी अहम है। अगर यह इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो खरीदारी के मौके दिख सकते हैं।

बैंक निफ्टी व्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें