Market View : सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए मिलेजुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। क्रूड में उछाल के बावजूद गिफ्ट निफ्टी में नरमी है। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 8000 करोड़ की खरीदारी की है। इंडेक्स में FIIs ने करीब 11000 नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट भी कवर किए हैं। US FED ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। अमेरिका में दरें 3.5 से 3.75 फीसदी की रेंज में बरकरार रखी गई हैं। हालांकि, 3 सदस्य दरों में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी के पक्ष में नजर आए। ऐसे में आज क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति? आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
