Market view : कल की तेजी एक दिन में ही हवा हो गई है। निफ्टी 150 अंक से ज्यादा फिसलकर 24600 के नीचे आ गया है। ICICI BANK, HDFC BANK और SBI जैसे बैकिंग दिग्गजों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी करीब 800 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप की तेजी भी कम हुई है। INDIA VIX भी 5% से ज्यादा ऊपर नजर आ रहा है।
लिकर पर कर्नाटक बजट में बड़ा और बोल्ड फैसला लिया गया है। अब राज्य सरकार शराब की कीमतें तय नहीं करेगी। इस फैसले से लिकर शेयरों में जोरदार तेजी है। युनाइटेड स्पिरिट्स 6% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही रेडिको, UBL और ग्लोबल स्पिरिट्स भी 4% से 5% दौड़े हैं।
ईरान युद्ध के माहौल में डिफेंस शेयरों में लगातार चौथे हफ्ते जोरदार तेजी है। डिफेंस इंडेक्स आज 2.5 फीसदी ऊपर दिख रहा है। सोलार, मजगांव डॉक और BDL तीन से 5 फीसदी की तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की अगुवाई में आज गिरावट देखने को मिली है। ICICI बैंक और HDFC बैंक ने दबाव बनाया है। अकेला RIL ने निफ्टी को बचाने की कोशिश की है। आज मिड और स्मॉल कैप में गिरावट कम रही है। इंडिया VIX में फिर उछाल आया है। अल्कोलहल शेयरों में जोरदार तेजी आई है। कुल मिलाकर आज भी FIIs की शायद बड़ी बिकवाली है। स्क्रीन बता रही है कि FIIs ने फिर बिकवाली की होगी।
ये बाजार एक दलदल जैसा है, जितना हाथ-पांव मारेंगे उतना फसेंगे। इस समय संयम बनाये रखने की जरूरत है। जबर्दस्ती के ट्रेड से कोई फायदा नहीं। हमारा नजरिया यही है कि 24,300 फाइनल बॉटम नहीं है। एक बड़ी वाली बिकवाली अभी बाकी है। ये कहना कि अब वॉर भाव में शामिल है, अनाड़ीपन होगा। बाजार में कोई भी पोजिशन कैरी ना करें। अगले कुछ दिन बड़े गैप-अप या गैप-डाउन होंगे। इस बाजारा में लॉजिकल स्टॉप लॉस लगाना मुश्किल है।
NIFTY के लिए 24,500-24,550 पर सपोर्ट और 24,300-24,350 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, 24,700-24,800 पर इसके लिए रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी पर अपनी सलाह देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी हाल का निचला स्तर तोड़ने के कगार पर है। 60,800 से हमारा शॉर्ट का नजरिया रहा है। बैंक निफ्टी 57,000 तक भी फिसल सकता है।
अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार का टेक्सचर काफी कमजोर है। ये बाजार लेवल का नहीं, सेंटिमेंट का है। उल-जुलूल लेवल्स के चक्कर में ना पड़ें। क्या हुआ बैंक निफ्टी के लेवल्स का आज? गैपअप या गैपडाउन होते रहेंगे। ऐसे में पोजीशन लेकर जाना खतरनाक है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।