Get App

Market views : 25350 की दीवार पार होने पर निफ्टी में 25750 का टारगेट मुमकिन, 25100 पर अहम सपोर्ट

Market today: आज भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। भू-राजनीतिक तनाव कम होने और अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स आज लगभग 700 अंक (लगभग 0.85%) की बढ़त के साथ 82,700 के स्तर के करीब बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 25,240 के ऊपर बंद हुआ

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 6:12 PM
Market views : 25350 की दीवार पार होने पर निफ्टी में 25750 का टारगेट मुमकिन, 25100 पर अहम सपोर्ट
Share Market : मजबूत शुरुआत के बाद निफ्टी ज्यादातर पॉजिटिव जोन में रहा। शेयरों में खरीदारी बढ़ने से सेंटीमेंट में सुधार जारी है।

Stock market : बाजार में सीजफायर का जश्न बरकरार है। सेंसेक्स-निफ्टी दूसरे दिन भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। मिडकैप इंडेक्स लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ है। IT और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। फार्मा और FMCG इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ डिफेंस और PSE शेयरों में दबाव देखने को मिला है। निफ्टी 200 अंक चढ़कर 25,245 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,756 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 159 अंक चढ़कर 56,621 पर बंद हुआ है। मिडकैप 259 प्वाइंट चढ़कर 58,882 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही।

बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट वैभव विदवानी का कहना है कि आज भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। भू-राजनीतिक तनाव कम होने और अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स आज लगभग 700 अंक (लगभग 0.85%) की बढ़त के साथ 82,700 के स्तर के करीब बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 25,240 के ऊपर बंद हुआ। मार्केट ब्रेड्थ भी मजबूत रही। लगभग 2,000 शेयरों में बढ़त और 600 शेयरों में गिरावट आई।

आईटी, ऑटो और एफएमसीजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बढ़त से तेजी की गति को बढ़ावा मिला। इसमें टाइटन कंपनी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल का योगदान सबसे ज्यादा रहा, भारती एयरटेल ने सत्र के दौरान 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ। इजरायल और ईरान के बीच संभावित युद्धविराम से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे मध्य पूर्व में तनाव को लेकर चिंताएं कम हुईं और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।

बाजार को आईटी, ऑटो और एफएमसीजी जैसे अहम सेक्टरों हुई खरीदारी से सपोर्ट मिला। इसमें टाइटन कंपनी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल का योगदान सबसे ज्यादा रहा। भारती एयरटेल ने आज 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ। इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे मध्य पूर्व में तनाव को लेकर बनी चिंताएं कम हुईं और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें