Market Views: बाजार का वैल्यूएशन अभी भी महंगा, बैंक शेयरों में मिलेंगे निवेश के मौके

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर ऐसा सेक्टर है जहां अर्निंग ग्रोथ की संभावनाएं बनी हुई है। बैंकों की क्रेडिट क्वालिटी भी बनी रहेगी।

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
बाजार का वैल्यूएशन अभी भी महंगा नजर आ रहा है। बाकी इर्मेजिंग मार्केट में ऑर्पुचिनिटी ज्यादा होने के कारण एफआईआई भी भारत की तरफ रुख नहीं कर रहे।

Market Views: बाजार की आगे की चाल मार्केट एक्सपर्ट आनंद टंडन ने कहा कि पिछले 6-8 महीने से मिड-स्मॉलकैप निफ्टी को अंडरपरफॉर्म कर रहे है। ज्यादातर रिटेल निवेशक छोटे कंपनियों में निवेशित रहते है इसलिए उनका पोर्टफोलियो इस समय बढ़ा नहीं होगा। अर्निंग की बात करें तो मुझे नहीं लगता कि अर्निंग में ज्यादा ग्रोथ आए। क्योंकि जब जीडीपी आपकी सिंगल डिजिट में आ जाए तो कंपनी की अर्निंग सिंगल डिजिट से ज्यादा अर्निंग करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा नहीं है कि ऑपरेटिंग मार्जिन कंपनियां ज्यादा बढ़ा लेगी। क्योंकि बहुत सारी कंपनियों की ऑपरेटिंग मार्जिन पीक पर है।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार का वैल्यूएशन अभी भी महंगा नजर आ रहा है। बाकी इर्मेजिंग मार्केट में ऑर्पुचिनिटी ज्यादा होने के कारण एफआईआई भी भारत की तरफ रुख नहीं कर रहे। बाजार में डॉमेस्टिक फ्लो बरकरार है। आगे जाकर भी मुझे ज्यादा कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा। अगर ट्रेड डील को लेकर कोई खबर आती है तो भारत का आउटलुक ट्रेड डील के हिसाब से बेहतर हो जाए।

इंफोसिस में बहुत ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं


इंफोसिस के नतीजों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नबंर्स बढ़ने के बाद भी चुनौती यह बनी है कि साल भर की ग्रोथ केवल 7-8 फीसदी ही नजर आ रही है । ऑर्डर बुक बढ़ी है यह अच्छी बात है, लेकिन मेरा मानना यह है कि अभी पूरी तरह से बाजार में जिस तरह का ग्रोथ रेट दिखाई देता था वह अब आना थोड़ा मुश्किल है। जिसके कारण वैल्यूएशन में अभी एडजेस्टमेंट और आ सकती है। शेयर में आए बहुत ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है।

बैंकिंग शेयरों में निवेश के मौके

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर ऐसा सेक्टर है जहां अर्निंग ग्रोथ की संभावनाएं बनी हुई है। बैंकों की क्रेडिट क्वालिटी भी बनी रहेगी। बैंकों में अभी भी निवेश किया जा सकता है।

Market This week: वौलेटिलिटी के बीच वीकली आधार पर इस हफ्ते फ्लैट रही बाजार की चाल, रुपये में जारी रही गिरावट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।