Market Views: अगले 2 दिन बाजार के लिए हैं अहम, ग्लोबल संकेत और नतीजों पर रिएक्ट करेगा बाजार

Market Views: आज और सोमवार बाजार के लिए सबसे अहम दिन हैं। आज बाजार इंफोसिस और 2 दिनों के ग्लोबल संकेतों पर रिएक्ट करेगा। सोमवार को मार्केट RIL+HDFC बैंक+ICICI बैंक के नतीजों पर रिएक्ट करेगा। बुधवार को निफ्टी का निचला स्तर करीब-करीब मंगलवार जितना ही था

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि क्या इंफोसिस ADR में 8% की तेजी क्या भारतीय बाजारों में भी दिखेगी?अगर IT ने आज सपोर्ट किया तो बाजार के लिए थोड़ा पॉजिटिव होगा।

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

आज और सोमवार बाजार के लिए सबसे अहम दिन हैं। आज बाजार इंफोसिस और 2 दिनों के ग्लोबल संकेतों पर रिएक्ट करेगा। सोमवार को मार्केट RIL+HDFC बैंक+ICICI बैंक के नतीजों पर रिएक्ट करेगा। बुधवार को निफ्टी का निचला स्तर करीब-करीब मंगलवार जितना ही था। कहने को 0.65 अंक, लेकिन higher low तो बनाया ही है। और अब 25,550-25,600 आपके लिए लक्ष्मण रेखा होगी। अगर आज गैपअप फेल हुआ और 25,550 टूटा तो बड़ा निगेटिव होगा। ऊपर में पहले 25,800 और उसके बाद 25,900 पर रजिस्टेंस है।

बड़ा सवाल यह है कि क्या इंफोसिस ADR में 8% की तेजी क्या भारतीय बाजारों में भी दिखेगी?अगर IT ने आज सपोर्ट किया तो बाजार के लिए थोड़ा पॉजिटिव होगा। क्योंकि बैंक निफ्टी रिलेटिवली मजबूत है और HDFC बैंक और ICICI बैंक के नतीजों से पहले शायद बैंक निफ्टी नहीं गिरे।


आज के संकेत

पिछले 2 दिनों में ब्रेंट ऑयल 6% गिरकर $63.79 पर आया। ईरान जियोपॉलिटिक्स लगभग शांत हो रही है। ट्रंप ईरान पर सीधे एक्शन से पीछे हटते दिख रहे हैं। ट्रंप ने भरोसा दिया है कि 'ईरान में हत्याएं रुक रही हैं, फांसी पर भी लगी रोक'। टैरिफ पर फिर से US सुप्रीम कोर्ट का कोई फैसला नहीं। फैसला नहीं आने से बाजारों को दिशा खोजने में मुश्किल हो रही है। चांदी और दूसरे प्रेशियस मेटल्स में भी मुनाफावसूली हुई। आज का सबसे बड़ा RIL के नतीजे संकेत होगा। नतीजों से पहले ही RIL 8% गिर चुका है। हालांकि RIL के गिरने में नतीजों का शायद कोई हाथ ना हो । ऐसे में क्या RIL के नतीजे सेंटिमेंट बदल पाएंगे?इसके अलावा ICICI बैंक से बाजार को शानदार नतीजों की उम्मीद है

HDFC बैंक छुपा रुस्तम रहेगा। अगर इसने पॉजिटिव सरप्राइज दिया तो तिमाही अपडेट्स के बाद इस महीने HDFC बैंक 7% नीचे है। आज के बाकी नतीजे: टेक महिंद्रा, विप्रो, फेडरल बैंक।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

बाजार इस समय समुंदर की लो टाइड जैसा है। ऐसे में अपना पैसा बचाना ज्यादा जरूरी है। पैसा बनाने का बाजार जब आए तो जमकर ट्रेडिंग करें। फिलहाल, ट्रेडिंग में बहुत खतरे हैं, खासकर अगर आप एक तरफा ट्रेडर हैं। अगर दोनों तरफ के ट्रेड्स ले सकें तभी ट्रेडिंग करें। इन स्तरों पर शॉर्ट करना भी काफी जोखिम भरा है। शॉर्ट ट्रेड भी रैली के फेल होने पर ही रिवॉर्ड दे रही है। बुधवार को दो ट्रेड्स मिलीं, सुबह लॉन्ग और दोपहर को शॉर्ट हुआ। सबसे बेहतर होगा चुनिंदा शेयरों में पोजीशन बनाना। 3 थीम इस समय सबसे मजबूत हैं। मेटल, PSU बैंक और कैपिटल मार्केट शेयर। इन नतीजों थीम के शेयरों में हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,550-600 (2 दिन के निचले स्तर के थोड़ा नीचे) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,475-25,525 (सीरीज का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,800 (बुधवार का हाई) पर है । बड़ा रजिस्टेंस 25,900 (मंगलवार का हाई) पर है। निफ्टी में आज कोई बड़ा ट्रेड लेने से बचें। 10 बजे के बाद गैपअप टिकता है या नहीं देखना अहम होगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी निफ्टी से एक पायदान बेहतर बना हुआ है। बैंक निफ्टी ने Higher High और Higher Low बनाया और अब लगातार 2 दिनों से Higher Highs, Higher Lows बना रहा है। लॉन्ग सौदों के लिए 59,250 अब आपकी लक्ष्मण रेखा। खरीदारी का जोन 59,400-59,500 पर है इसके लिए SL 59,250 पर लगाए। 59,800-60,000 मुनाफावसूली और रजिस्टेंस जोन है। 60,000 के ऊपर टिका तो नया शिखर भी संभव है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।