Maharashtra Election Market Wow Factor: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि महाराष्ट्र में BJP की जीत के बाद बाजार अब इकोनॉमी में ग्रोथ पर दांव लगाएगा। 24,400-24,500 पर बाजार थोड़ा कंसोलिडेट करेगा। उन्होंने कहा कि हर गिरावट में खरीदारी की सलाह है इसके लिए 23,800 पर स्टॉपलॉस जरुर लगाए। अब इस बाजार में शॉर्ट करना भूल जाएं। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।
आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे
फोकस में सरकारी बैंक (GREEN)
फोकस में डिफेंस शेयर (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि डिफेंस शेयर बाजार की रडार पर रहेंगे। HAL, BEL, BDL में खरीदारी संभव है। डिफेंस शेयरों में तेज गिरावट आई थी। कैपेक्स पर खर्च बढ़ने की उम्मीद है।
फोकस में रियल्टी शेयर (GREEN)
महाराष्ट्र में BJP की जीत के बाद मुंबई की रियल्टी कंपनियों में तेजी संभव है। ओबेरॉय रियल्टी, गोदरेज प्रॉपर्टी में तेजी संभव है। मुंबई में इंफ्रा की रफ्तार में और तेजी की उम्मीद है। रीडेवलपमेंट के प्रोजेक्ट में और तेजी की उम्मीद है।
फोकस में डिक्सन टेक (GREEN)
अनुज ने कहा कि आज डिक्सन टेक F&O के टॉप गेनर्स में शामिल हो सकता है। कैपेक्स की रफ्तार में तेजी आ सकती है। डिक्सन जैसी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को फायदा मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।