Get App

Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी होंगी मारुति सुजुकी की कारें, मुनाफा घटने के बाद कंपनी ने दिए बड़े संकेत

Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी की कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को आने वाले महीनों में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। कंपनी दाम बढ़ाने के संकेत दे रही है। आखिर मुनाफा घटने के पीछे क्या वजह है? जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 11:00 PM
Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी होंगी मारुति सुजुकी की कारें, मुनाफा घटने के बाद कंपनी ने दिए बड़े संकेत
मारुति का शेयर मंगलवार को रिजल्ट के बाद 2.05% चढ़कर 11,450 रुपये पर बंद हुआ।

Maruti Suzuki Price Hike: दिग्गज कार कंपनी Maruti Suzuki अगले छह महीने में कारों की कीमतें बढ़ा सकती है। कंपनी बढ़ती लागत के दबाव से निपटने और अपना मुनाफा सुधारने के लिए यह कदम उठाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सीईओ हिसाशी टेकुची ने तिमाही नतीजों के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कीमतें बढ़ाने के लिए सही समय चुना जाएगा।

लागत बढ़ने से मुनाफा 27% गिरा

मारुति सुजुकी का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27% गिरकर ₹2,410 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹3,300 करोड़ का मुनाफा कमाया था। यह बाजार के ₹2,929 करोड़ के अनुमान से भी कम रहा।

कंपनी का रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹53,340 करोड़ पहुंच गया। लेकिन कुल खर्च 30% बढ़कर ₹50,600 करोड़ हो गया। कच्चे माल की लागत में सालाना आधार पर 48% की बढ़ोतरी हुई। इससे कंपनी के मुनाफे पर दबाव पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें