Maruti Suzuki Q3 Results: मुनाफा 4% बढ़कर ₹3794 करोड़ रहा, रेवेन्यू 29% उछला, शेयर 4% लुढ़के

Maruti Suzuki Q3 Results: मारुति सुजुकी ने आज 28 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा पिछले साल से 4 फीसदी बढ़कर 3,659.3 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, इसमें 593.9 करोड़ रुपये का एकमुश्त खर्च भी शामिल है, जो पिछले साल लागू हुए नए लेबर कोड की वजह से हुआ है

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki Q3 Results: कंपनी का रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 49,891.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Maruti Suzuki Q3 Results: मारुति सुजुकी ने आज 28 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा पिछले साल से 4 फीसदी बढ़कर 3,659.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹3,659.3 करोड़ रहा था। हालांकि, इस मुनाफे में ₹593.9 करोड़ का एकमुश्त (एक्सेप्शनल) लाभ भी शामिल है, जो पिछले साल लागू हुए नए लेबर कोड्स से जुड़ा है।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 29 फीसदी बढ़कर 49,891.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 38,752.3 करोड़ रुपये रहा था। LSEG के आंकड़ों के मुताबिक, यह रेवेन्यू बाजार के लगाए गए 49,593 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा।

ऑपरेटिंग स्तर पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। EBITDA (ऑपरेटिंग मुनाफा) 10 प्रतिशत बढ़कर ₹5,571.7 करोड़ दर्ज किया गया।

कार मार्केट में तेज रिकवरी

मारुति सुजुकी ने कहा कि हाल ही में लागू जीएसटी सुधारों के बाद भारतीय कार बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिली है, जिसकी अगुआई छोटे कार सेगमेंट ने किया। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के दौरान भारतीय बाजार में अपनी अब तक की सबसे ऊंची तिमाही बिक्री 5,64,669 यूनिट दर्ज की। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,66,993 यूनिट रहा था। यानी सालाना आधार पर 97,676 यूनिट की बढ़ोतरी।


इस बढ़ोतरी में 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब वाले छोटे कार सेगमेंट का योगदान 68,328 यूनिट रहा। कुल मिलाकर कंपनी ने इस तिमाही में रिकॉर्ड 6,67,769 यूनिट की बिक्री की, जिसमें 1,03,100 यूनिट का एक्सपोर्ट भी शामिल है।

नतीजों के बाद शेयरों में उतार-चढ़ाव

नतीजों के ऐलान के बाद मारुति सुजुकी के शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 4 प्रतिशत टूटकर 14,431 रुपये तक आ गए। हालांकि, निचले स्तरों से जोरदार खरीदारी आई और शेयर दिन के न्यूनतम स्तर से लगभग 6 प्रतिशत उछलकर 15,294 रुपये तक पहुंच गए। इसके बाद एक बार फिर हल्की बिकवाली देखने को मिली और स्टॉक लाल निशान में लौट आया। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹4.69 लाख करोड़ है।

यह भी पढ़ें- Share Markets: शेयर बाजार का पलटा मूड, सेंसेक्स दिन के हाई से 650 अंक टूटा, ये हैं 3 बड़े कारण

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।