Maruti Suzuki Share Price: शानदार Q3 ने बढ़ाई खरीदारी, 3% से अधिक उछल गए शेयर

Maruti Suzuki Q3 Results: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के लिए दिसंबर तिमाही बहुत शानदार रही। शानदार तिमाही नतीजे का असर कंपनी के शेयरों पर भी दिख रहा है। इसके शेयर करीब तीन फीसदी से अधिक उछाल के साथ बीएसई पर इंट्रा-डे में 8691 रुपये के भाव (Maruti Suzuki Share Price) पर पहुंच गए

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 129.55 फीसदी बढ़कर 2391.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Maruti Suzuki Q3 Results: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के लिए दिसंबर तिमाही बहुत शानदार रही। शानदार तिमाही नतीजे का असर कंपनी के शेयरों पर भी दिख रहा है। इसके शेयर करीब तीन फीसदी से अधिक उछाल के साथ बीएसई पर इंट्रा-डे में 8691 रुपये के भाव (Maruti Suzuki Share Price) पर पहुंच गए। नतीजों की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर 2022 में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 129.55 फीसदी बढ़ गया। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इसे 2391.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल हुआ।

    11% डिस्काउंट पर हैं शेयर

    मारुति सुजुकी के शेयर पिछले साल 8 मार्च 2022 को 6540 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर था। इसके बाद अगले सात महीने में यह 31 अक्टूबर 2022 तक 91 फीसदी मजबूत होकर 9768.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इसके बाद 23 दिसंबर 2022 तक इसमें ज्यादार गिरावट का रुझान रहा और उसके बाद से यह संभल गया। हालांकि अभी भी यह एक साल के रिकॉर्ड स्तर से 11 फीसदी डिस्काउंट पर है।


    Banking Stocks: पोर्टफोलियो में है यह बैंकिंग शेयर तो बेच डालें, एक्सपर्ट ने दी रिड्यूस रेटिंग

    Maruti Suzuki के Q3 नतीजे की खास बातें

    मारुति सुजुकी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 129.55 फीसदी बढ़कर 2391.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू भी समान अवधि में 24.96 फीसदी उछलकर 29057.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अधिक बिक्री और कच्चे माल की लागत में गिरावट के चलते प्रॉफिट में उछाल रही। वहीं EBIT मार्जिन की बात करें को सालाना आधार पर यह 3.50 फीसदी सुधरकर 7.6 फीसदी पर पहुंच गया। प्रॉफिट मार्जिन 3.80 फीसदी सुधरकर 8.4 फीसदी रहा।

    HDFC Bank Share Price: Q3 नतीजे के बाद से लगातार चढ़ रहा भाव, इस ऊंचाई तक जाएगा शेयर, चेक करें टारगेट प्राइस

    कितनी गाड़ियां बेची कंपनी ने और कितने ऑर्डर पेंडिंग

    कंपनी ने दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 8.2 फीसदी अधिक यानी 4,65,911 गाड़ियां बेची। इसमें से 4,03,929 यूनिट्स की बिक्री घरेलू मार्केट में हुई जबकि 61,982 यूनिट्स का निर्यात हुआ। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के शॉर्टेज के चलते उत्पादन 46 हजार गिर गया। वहीं पेंडिंग ऑर्डर की बात करें तो दिसंबर तिमाही के आखिरी में 3,63,000 गाड़ियों के ऑर्डर पेंडिंग रहे जिसमें से 1,19,000 ऑर्डर मारुति सुजुकी की नई लॉन्च हुई मॉडल रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।