Maruti Suzuki Sales Data: मारुति सुजुकी के लिए इस साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी महीने में कुल 2,36,963 यूनिट्स बेची जो कि किसी महीने में अब तक कंपनी की सबसे अधिक सेल्स रही। इसका असर मारुति सुजुकी के शेयरों पर भी दिखा और इसने रिकवरी की कोशिश की। हालांकि बजट में F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) में बढ़ोतरी ने मार्केट पर दबाव बनाया है जिसके चलते मारुति सुजुकी पर भी दबाव बना है। फिलहाल बीएसई पर 0.04% की बढ़त के साथ ₹14205.75 (Maruti Suzuki Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह ₹14276.40 के हाई और ₹14113.05 के निचले स्तर तक आया।
