Maruti Suzuki का शेयर 3% उछला, दिसंबर में कार बिक्री में 30% की बढ़ोतरी

आज की तेजी के साथ Maruti Suzuki का मार्केट कैप बढ़कर 3.51 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 13,675 रुपये और 52-वीक लो 9,738 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में फ्लैट रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 2:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Maruti Suzuki के शेयरों में आज साल के पहले दिन 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

Maruti Suzuki share price: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में आज साल के पहले दिन 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.81 फीसदी की बढ़त के साथ 11172 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, दिसंबर महीने में कंपनी की कार बिक्री में 30 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है। यही वजह है कि आज इसके शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

Maruti Suzuki ने दिसंबर में बेची 1,78,248 गाड़ियां 

मारुति सुजुकी ने दिसंबर में कुल 1,78,248 गाड़ियां बेची है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,37,551 था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "दिसंबर 2024 में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कुल 1,78,248 यूनिट्स की बिक्री की। इस महीने की कुल बिक्री में 1,32,523 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, अन्य OEM को 8,306 यूनिट्स की बिक्री, और 37,419 यूनिट्स का अब तक का सबसे ज्यादा मंथली एक्सपोर्ट शामिल है।"


कैसा रहा है Maruti Suzuki के शेयरों का प्रदर्शन

आज की तेजी के साथ मारुति सुजुकी इंडिया का मार्केट कैप बढ़कर 3.51 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 13,675 रुपये और 52-वीक लो 9,738 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में फ्लैट रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। पिछले एक साल में स्टॉक ने करीब 9 फीसदी का ही रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले पांच सालों में इसके निवेशकों को 54 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।