May Auto Sales : पश्चिम एशिया टेंशन के बावजूद मई में पैसेंजर व्हीकल और टू-व्हीलर बिक्री मजबूत रही है। मई अब तक ऑटो बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में 2-व्हीलर बिक्री अनुमान से बेहतर रही है। लो बेस की वजह से घरेलू PV ग्रोथ मजबूत रही है। ट्रैक्टर सेगमेंट में आउटलुक अहम नजर रहेगी। बजाज ऑटो के मई के बिक्री आंकड़ों की बात करें तो मासिक आधार पर इसकी एक्सपोर्ट बिक्री 2 लाख यूनिट पर बरकरार रही है। वहीं,इसकी घरेलू बिक्री की ग्रोथ गाइडेंस के मुताबिक महीने-दर-महीने के आधार पर 10% रही है।
TVS मोटर्स और आइशर मोटर्स के बिक्री आंकड़े
मई में TVS मोटर्स की बिक्री अनुमान से बेहतर रही है। मई में कंपनी की कुल बिक्री 31% बढ़ी है। सभी सेगमेंट में ग्रोथ 30% से ज्यादा रही है। वहीं, आइशर मोटर्स की बात करें तो रॉयल इंफील्ड की बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 1.03 लाख यूनिट रही है। 350cc तक की बाइक बिक्री सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़ी है। 350cc से ज्यादा की बाइक की बिक्री 4 फीसजी घटी है। इंटरनेशनल बिजनेस में 33 फीसदी की गिरावट रही है।
मारुति, टाटा मोटर्स और Hyundaiके मई बिक्री आकंड़े
मारुति के मई बिक्री आकंड़े (YoY) पर नजर डालें तो कुल बिक्री 35% बढ़ी है जो अनुमान से बेहतर रही है। एंट्री लेवल कार बिक्री 140% बढ़ी है। UV सेल्स 44% बढ़ी है। Hyundaiके मई बिक्री आकंड़ों (YoY) की बात करें तो इसकी मई बिक्री अनुमान से कमजोर रही है। कंपनी की कुल बिक्री 4% बढ़कर 61,137 यूनिट्स पर रही है। टाटा मोटर्स PV के मई बिक्री आकंड़ो (YoY) की बात करें तो इसकी बिक्री अनुमान से ज्यादा 42% बढ़ी है। EV बिक्री ग्रोथ रिकॉर्ड 85% रही है।
टोटो मोटर्स CV मई बिक्री आकंड़ों (YoY) की बात करें तो कंपनी की मई बिक्री अनुमान से कमजोर रही है। इसकी कुल बिक्री 17 फीसदी बढ़ी (24% ग्रोथ का था अनुमान)है। घरेलू M&HCV 10 फीसदी और ट्रक बिक्री 8-11 फीसदी बढ़ी है। कार्गो और पिकअप सेगमेंट में बिक्री 30 फीसदी बढ़ी है।
M&M के मई बिक्री आकंड़ों (YoY) से पता चलता है कि इसके ऑटो और ट्रैक्टर सेगमेंट ने मजबूत प्रदर्शन किया है। M&M कुल ऑटो बिक्री 20 फीसदी तो SUV बिक्री 11 फीसदी बढ़ी है। इसकी ट्रैक्टर की कुल बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 49,695 यूनिट्स रही है। कंपनी का कहना है कि FY27 में मिड-सिंगल डिजिट इंडस्ट्री ग्रोथ संभव है।
अशोक लेलैंड के बिक्री आंकड़े
उधर अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के मई बिक्री आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 3 फीसदी घटी (8% ग्रोथ का अनुमान था)है। इसके LCV छोड़ सभी सेगमेंट में गिरावट रही है।